back to top

अब नहीं कटेगी रिचार्ज खत्म होने पर बत्ती, सभी स्मार्ट मीटर हुए पोस्टपेड

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मिले मंत्री कपिल देव अग्रवाल, उपभोक्ता हित में फैसले पर जताया आभार

लखनऊ। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित कालिदास मार्ग पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट कर स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था समाप्त कर पोस्टपेड प्रणाली लागू किए जाने के निर्णय पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार प्रदेश के करोड़ों विद्युत उपभोक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार जनहितकारी निर्णय ले रही है।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर एवं बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए 15 मई से 30 जून 2026 तक प्रदेशभर में अधिशासी अभियंता एवं उपखंड अधिकारी कार्यालयों पर विशेष शिकायत निस्तारण कैंप लगाए जाएंगे। प्रत्येक कार्यालय में विशेष हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी, जहां बिल संशोधन एवं तकनीकी शिकायतों का मौके पर समाधान किया जाएगा।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय उपभोक्ताओं को राहत, पारदर्शिता एवं सुविधा प्रदान करने वाला ऐतिहासिक कदम है। योगी सरकार सुशासन, पारदर्शिता एवं जनसुविधा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और भविष्य में भी आम जनता के हित में इसी प्रकार के निर्णय लिए जाते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

टीसीएस यौन उत्पीड़न व जबरन धर्मांतरण मामला, आरोपी निदा खान छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार

नासिक। आईटी कंपनी टीसीएस की नासिक इकाई में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण से जुड़े मामले की आरोपी निदा खान को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार...

RR से आगे निकलने की कोशिश करेगा GT

जयपुर। आत्मविश्वास से ओतप्रोत गुजरात टाइटन्स शनिवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में अपनी...

साईकिल सवार मामा-भांजे को कार ने मारी टक्कर, मांमा की मौके पर मौत,भांजे की हालत गंभीर

लखनऊ,वरिष्ठ संवाददाता । बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक अनियंत्रित तेज...

चीन में दो पूर्व रक्षा मंत्री को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में मिली सजा-ए-मौत

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों वेई...

अमेरिका-ईरान संघर्षविराम पर बढ़ा दबाव, यूएई ने ड्रोन-मिसाइल हमले की पुष्टि की

दुबई । ईरान अमेरिका के बीच लागू नाजुक संघर्षविराम पर शुक्रवार को उस समय और दबाव बढ़ गया जब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)...

स्वास्थ्य विभाग सख्त…. 5 डॉक्टर बर्खास्त, कई अधिकारी कार्रवाई के घेरे में

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही, अनियमितताओं और कर्तव्य पालन में कोताही के मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए पांच...