back to top

फरवरी तक करीब तीन करोड़ अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं के टीकाकरण का लक्ष्य : हर्षवर्द्धन

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन ने कहा है कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत कोरोना वायरस के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मियों (फ्रंट लाइन वर्कर्स) को टीका लगाने का काम फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि राज्यों से 26 जनवरी तक ऐसे कर्मचारियों के आंकड़े डिजिटल प्लेटफार्म पर अपलोड करने को कहा गया है। डॉ. हर्षवर्द्धन ने कहा, पहले चरण के तहत स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का काम 16 जनवरी से शुरू हुआ है। दूसरे चरण के तहत अन्य फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा, राज्यों से कहा गया है कि 26 जनवरी तक वायरस के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे अन्य कर्मचारियों के आंकड़े डिजिटल प्लेटफार्म पर अपलोड करें। इसके बाद इन्हें टीका लगाने का काम शुरू किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का कार्य शुरू करने से पहले भी राज्यों से 12 जनवरी तक डाटा अपलोड करने को कहा गया था और उसके बाद ही 16 जनवरी से टीका लगाने का काम शुरू हुआ है।

उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों के स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंट लाइन वर्कर्स की संख्या करीब-करीब तीन करोड़ होती है और इनके टीकाकरण कार्य फरवरी तक पूरा किए जाने की उम्मीद है। मंत्री ने कहा, हम कोई नियत तिथि नहीं बता सकते लेकिन जून-जुलाई तक 30 करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। हर्षवर्द्धन ने बताया कि टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में 50 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लगाया जाएगा और चौथे चरण में 50 वर्ष से नीचे आयु के लोगों का टीकाकरण होगा।

उन्होंने कहा कि इस टीकाकरण अभियान में सबसे अहम बात टीका लगवाने वालों की पहचान और निगरानी की है। इसके लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए को-विन नाम का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म भी बनाया गया है। मंत्री ने कहा कि आधार की मदद से लाभार्थियों की पहचान भी की जाएगी और उनको दूसरी खुराक समय पर मिले ये भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कोविड-19 टीकों को इस संक्रामक रोग के खिलाफ लड़ाई में संजीवनी बताया और लोगों से सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान नहीं देने और विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों पर भरोसा करने की अपील की।

कोवैक्सीन टीके को लेकर कुछ नेताओं द्वारा सवाल उठाने के बारे में पूछे जाने पर डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, पूरा देश जीवन के सामान्य होने की प्रतीक्षा कर रहा है। लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है। वैसे चंद लोग जो इस प्रक्रिया की प्रमाणिकता पर सवाल उठाते हुए दूसरों को गुमराह कर रहे हैं, वे आम लोगों द्वारा किए गए बलिदानों तथा हमारे समाज के भविष्य के प्रति अनुचित कार्य कर रहे हैं।

गौरतलब है कि लगभग कोरोना वायरस के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे करीब तीन करोड़ कर्मियों के टीकाकरण का खर्च भारत सरकार वहन करेगी। इसके तहत टीके की दो खुराक लेनी होंगी और दोनों खुराकों के बीच करीब एक महीने का अंतराल होगा।

टीकाकरण को लेकर तैयारियों पर उन्होंने कहा कि एक लाख से अधिक टीका लगाने वालों को प्रशिक्षित किया गया, कई अभ्यास किए गए और छोटी से छोटी गलतियों को दुरुस्त करने के लिए एक राष्ट्रीय प्रक्रिया भी संचालित की गई। कोविड-19 के खिलाफ भारत की समर्पित लड़ाई का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि भारत में सर्वाेच्च स्वस्थ दर है जो 96 प्रतिशत से अधिक है और मृत्यु दर 1.5 प्रतिशत से नीचे है, जो सबसे कम है।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...