back to top

तंत्र साधना का महापर्व

दीवाली ज्योति पर्व के साथ साथ तंत्र साधना का महा पर्व भी है। हमेशा से दीवाली की रात तंत्र साधक अपनी महासाधना करते रहे हैं। आज भी देश में लाखों की तादाद में तांत्रिक हैं। इस साल कोरोना के डर से हो सकता है, तमाम तंत्र साधक पूर्वोत्तर या पश्चिम बंगाल न पहुंचे या कम संख्या में पहुंचें, मगर सामान्य दिनों में तो बड़े पैमाने पर देश के कोने कोने से तंत्र साधक दीवाली को कामरू प कामख्या, शक्ति मां तारा और ज्वाला देवी जाकर साधना करते रहे हैं।

बड़े पैमाने पर तंत्र साधक भैरव की साधनास्थली उज्जैन की भी इस दिन यात्रा में जाते हैं। दीवाली में दस महाविद्याओं की तंत्र साधना होती है। ये सभी महाविद्याएं शक्ति की अलग अलग देवियों से संबंधित हैं। ये हैं-काली, तारा, षोड्शी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, बगलामुखी, धूमावती, मातंगी और कमला। इन दस महाविद्याओं का प्राकट्य आद्या शक्ति सती के अंग से हुआ है। दसवीं महाविद्या कमला का प्राकट्य दिवस कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को हुआ था, इसीलिए यह दिन दीपावली पर्व के रूप में मनाया जाता है। तंत्र साधना का कोई एक मार्ग नहीं है।

तंत्र साधना विभिन्न मार्गों से की जाती है- वीर, शैव, कापालिक, पाशुपत, लिंगायन आदि। तंत्र साधना पद्घति में दक्षिण मार्गी और वाममार्गी दो पथ प्रमुख रूप से प्रचलित है। तंत्र ग्रन्थों में सात आचारों वर्णन है- वेदाचार, वैष्णवाचार शैवाचार, दक्षिणाचार, वामाचार, सिंद्घाचार तथा कौलाचार। तांत्रिकों की दुनिया में कौलाचार तांत्रिक को सर्वश्रेष्ठ तांत्रिक माना जाता है। कमला, महालक्ष्मी, लक्ष्मी श्री, पद्मावती, कमलाया आदि नामों से पूजित कमला तांत्रिकों की परम आराध्य देवी हैं। तंत्र और महाविद्या शक्ति के उपासक तांत्रिक महाविद्या की ही आराधना करते हैं।

काली, तारा, छिन्नमस्ता, भुवनेश्वरी और षोडशी को काली कुल की देवी माना जाता है जिनकी साधना उग्र और दु:साध्य होती है। भैरवी, बगला, धूमावती, मातंगी और कमला ये पांच श्रीकुल की महाविद्याएं हैं। इनकी साधना काली कुल की देवियों की तुलना में सरल तथा सुसाध्य होती है। जिस देवी या देवता की साधना पूजा करनी हो उसके मूल स्वरूप स्वभाव तथा उससे संबंधित संपूर्ण जानकारी अति आवश्यक है। पूजन के समय सर्वप्रथम ध्यान करने तथा ध्यान मंत्र श्लोक का उच्चारण इसी उद्देश्य से किया जाता है।

तंत्र की महा देवी कमला के आविर्भाव के बारे में कहा जाता है कि जब देवताओं तथा दानवों ने मिलकर समुद्र मंथन किया तब समुद्र से चौदह रत्न निकले जिनमें से एक मा कमला का प्राकट्य भी शामिल था। कमल पर आसीन कमला या लक्ष्मी के चार हाथ हैं, चार हाथी स्वर्ण कलशों में जल भर कर उनका अभिषेक कर रहें है, वह मणिमाणिक्य, दिव्य रत्न धारण किए हुए हैं। भगवती कमला के शिव भगवान नारायण गणेश सिद्ध, बटुक सिद्ध तथा यक्षिणी धनदा हैं। तंत्र विधान के अनुसार शक्ति के साथ उक्त चारों शक्तियों का पूजन तथा मंत्र जप करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...