back to top

बेंगलुरु कार हादसे में मरे सात लोगों में तमिलनाडु के द्रमुक विधायक का बेटा भी शामिल

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कोरामंगला में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात तेज गति से जा रही एसयूवी कार अहाते की दीवार से टकराकर पलट गई जिससे उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तमिलनाडु विधानसभा में द्रमुक के विधायक का बेटा भी शामिल है। बेंगलुरु पुलिस के पूर्वी डिविजन (यातयात) के उपायुक्त केएम शांताराजू ने पीटीआई-भाषा को बताया, हादसा सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब दो बजे हुआ। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई।

 

पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि तमिलनाडु के होसुर से विधायक वाई प्रकाश के इकलौते बेटे वाई करुणा सागर की इस हादसे में मौत हो गई है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने इस हादसे में पार्टी विधायक के बेटे की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना पर आश्चर्य और दुख व्यक्त किया है। चेन्नई में जारी बयान में स्टालिन ने कहा, मुझे समझ नहीं आ रहा है कि कैसे प्रकाश को सांत्वना दूं, जिन्होंने अपना बेटा खो दिया है। उन्होंने मृतक के परिवार और मित्रों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि तेज गति से जा रही कार पलटने से पहले फुटपाथ पर चढ़ी और अहाते की दीवार से टकरा गई। सूत्रों ने बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा।

 

सूत्रों ने बताया कि एसयूवी चालक कथित तौर पर लापरवाही से वाहन चला था और सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि हादसे से महज कुछ पल पहले ही कार की गति बहुत अधिक थी। उन्होंने बताया कि हाउसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं चालक ने शराब तो नहीं पी थी। हादसे में मरी एक महिला के बारे में बताया जा रहा है कि वह ब्रिटेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...