back to top

19 साल की उम्र में आयुष्मान खुराना से प्यार कर बैठीं थीं ताहिरा कश्यप

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता आयुष्मान खुराना अपना जन्मदिन 14 सितंबर को मनाते हैं। वह आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आयुष्मान खुराना के फैंस और करीबी दोस्त उन्हें बधाई दे रहे हैं, लेकिन जिसकी बधाई की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह अभिनेता की पत्नी ताहिरा कश्यप हैं। ताहिरा कश्यप ने खास अंदाज में पति आयुष्मान खुराना को जन्मदिन की बधाई दी है।

 

ताहिरा ने सोशल मीडिया पर आयुष्मान के लिए खास पोस्ट लिखा और तस्वीर साझा कर बधाई दी है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी और अभिनेता की पहली मुलाकात को भी याद किया है। ताहिरा कश्यप सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह आयुष्मान खुराना के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उन्होंने अभिनेता के जन्मदिन पर उनकी और अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है।

 

तस्वीर में आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप काफी यंग दिख रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेता की पत्नी ने लिखा, ‘हम 19 साल के थे ! मैंने आपको फ्रेम, बाइक, मैचिंग स्वेटर और मफलर के साथ काफी कूल पाया, लेकिन आपने मेरा दिल तब जीता जब आपने गिटार पकड़ा और मेरे लिए गाना गाया था। आप कला के प्रति हमेशा से दीवाने रहे हैं। जो बात मुझे प्रेरित करती है, वह यह है कि इतने सालों के बाद भी आपकी मासूमियत, काम और जिंदगी के प्रति उत्साह वैसा ही बना रहता है।’

 

ताहिरा कश्यप ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘आप मेरे सबसे बड़े विश्वासपात्र और चीयर लीडर रहे हैं। मैं बड़ी रोमांटिक नहीं हो सकती क्योंकि नासमझी (जैसा कि आप कहते हैं) मुझसे बेहतर हो जाती है, लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं कि जिंदगी आपके साथ अद्भुत है और मैं आपसे बहुत कुछ सीखती रहती हूं! जन्मदिन मुबारक हो।’ सोशल मीडिया पर आयुष्मान खुराना के लिए लिखा ताहिरा कश्यप का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

अभिनेता के फैंस उनकी पति के पोस्ट और तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उन्हें जन्मदिन दी बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना का जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था। उनके पिता चंडीगढ़ के मशहूर एस्ट्रोलॉजर पी. खुराना के बेटे हैं। आयुष्मान खुराना ने अपनी पूरी पढ़ाई चंडीगढ़ से ही की थी। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन करने के बाद मास कमनिकेशन में एम. ए किया है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...