back to top

स्वस्ति टंडन ने हारमोनियम पर राग प्रस्तुत कर दिल जीता

संगीत मिलन संगठन द्वारा आयोजित चार दिवसीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता
लखनऊ। संगीत मिलन संगठन द्वारा आयोजित चार दिवसीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता क्लासिकल वॉयस आॅफ इंडिया 2025 के तृतीय दिवस का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण के साथ हुआ। आज की प्रतियोगिताएँ तंत्र एवं सुषिर वाद्य तथा शास्त्रीय संगीत की कथक विधाओं पर केंद्रित रहीं, जिनमें कोलकाता, हल्द्वानी, चंडीगढ़, लखनऊ और वाराणसी सहित विभिन्न शहरों से आए 45 प्रतिभागियों ने अपनी विशिष्ट कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वाद्य संगीत प्रस्तुतियों में जूनियर वर्ग में वाराणसी की स्वस्ति टंडन ने हारमोनियम पर राग प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। सीनियर वर्ग में वाराणसी की सोनाली केसरी ने सितार पर राग नट भैरव की मनोहारी प्रस्तुति दी। उत्तराखंड की गायत्री रेखारी ने जूनियर वर्ग में बाँसुरी पर राग यमन प्रस्तुत कियाए जो श्रोताओं के लिए अत्यंत आकर्षक रहा। सीनियर वर्ग में मध्य प्रदेश के देवराज श्रीवास ने बाँसुरी पर राग मारूबिहाग की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर सभागार में विशिष्ट संगीतदृरस भर दिया। संतूर वादन में मिडिल समूह की चंडीगढ़ से आयी जपलीन कौर ने राग चारुकेश की अनुपम प्रस्तुति देकर विशेष सराहना प्राप्त की चंडीगढ़ की अक्षिता कौर ने सारंगी पर राग किरावन प्रस्तुत किया।
कथक नृत्य प्रतियोगिता भी उतनी ही ऊर्जा और सौंदर्य से भरपूर रही। सीनियर वर्ग में बांग्लादेश से आए शाहजादा नहींयान चौधरी ने अपनी सधी हुई ताल और भाव-अभिव्यक्ति से दर्शकों को प्रभावित किया। जूनियर वर्ग में कोलकाता की अद्रिजा दास ने विशेष सराहना प्राप्त की। जूनियर समूह में चंडीगढ़ की आर्या अनिश शाह ने सुगढ़ नृत्य-प्रस्तुति से उपस्थिति दर्ज कराईए जबकि मिडिल समूह में इंदौर की तपस्या त्रिपाठी ने अपने संतुलित भावए लय और नृत्य कौशल से निर्णायकों और दर्शकों की प्रशंसा हासिल की। मिडिल ग्रुप में फिरोजाबाद की तनिष्का सक्सेना ने तीन ताल की सुन्दर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में संगीत मिलन के संस्थापक पंडित मिलन देबनाथ और सचिव श्रीमती अरुंधति चौधरी पूरे समय उपस्थित रहे और प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते रहे। तृतीय दिवस के निर्णायक मंडल में वाद्य वर्ग हेतु पंडित शिरीष शाह मुंबई पंडित रविंद्र गोस्वामी वाराणसी और पंडित प्रोफेसर सौभाग्यवर्धन चंडीगढ़ पंडित मिलन देबनाथ लखनऊ शामिल रहे, जिन्होंने सभी प्रस्तुतियों का सूक्ष्म मूल्यांकन किया।
कथक वर्ग में विदुषी डॉ. समीरा कोसर चंडीगढ़ पंडित महेंद्र प्रसाद शर्मा चंडीगढ़ और विदुषी अनीता भार्गव लखनऊ निर्णायक के रूप में उपस्थित रहीं और युवा कलाकारों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान किया। संगीत मिलन संस्था से डॉ. निष्ठा शर्मा, डॉ. अंजना मिश्रा, राजेश ओझा, मधुर भटनागर, शिप्रा सक्सेना, सुश्री आयुषी शुक्ला, बिंदु सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता में सक्रिय भूमिका निभाई। तृतीय दिवस की विविध प्रस्तुतियाँ भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की समृद्ध परंपरा का जीवंत उत्सव रहीं। कलाकारों के समर्पणए साधना और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने आज के आयोजन को अत्यंत सफल और स्मरणीय बना दिया।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के खिलाफ कड़ा प्रस्ताव पारित…भारत समेत 135 देशों का मिला समर्थन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद  ने ईरान द्वारा खाड़ी सहयोग परिषद के देशों और जॉर्डन पर किए गए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते...

पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमले से राजनीतिक हलकों में चिंता,नेताओं ने की कड़ी निंदा

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हुए जानलेवा हमले की नेताओं ने कड़ी निंदा की है। नेताओं ने इस घटना पर चिंता जताते हुए...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...