back to top

कोविड-19 की जेनेरिक दवा की आपूर्ति को तैयार, दाम 5,400 रुपये प्रति शीशी

नई दिल्ली। हेटेरो हेल्थकेयर कोविड-19 के इलाज के लिए अपनी वायरल रोधी दवा कोविफोर (रेमडेसिवीर) की 20,000 शीशियों की देशभर में आपूर्ति करेगी। इसका अधिकतम खुदरा मूल्य 5,400 रुपए प्रति शीशी होगा। हेटेरो हेल्थकेयर ने बुधवार को बयान में कहा कि कंपनी 20,000 के सेट में 10,000 शीशियों की आपूर्ति हैदराबाद, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, मुंबई तथा महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में करेगी।

शेष 10,000 शीशियों की आपूर्ति कोलकाता, इंदौर, भोपाल, लखनऊ, पटना, भुवनेश्वर, रांची, विजयवाड़ा, कोचिन, त्रिवेंद्रम और गोवा में एक सप्ताह में की जाएगी। कंपनी ने कहा कि उसने इस दवा का अधिकतम खुदरा मूल्य 5,400 रुपए प्रति शीशी तय किया है। इससे पहले एक अन्य फार्मा कंपनी सिप्ला ने मंगलवार को कहा था कि वह रेमडेसिवीर के जेनेरिक संस्करण की कीमत 5,000 रुपए प्रति शीशी से कम रखेगी।

कंपनी ने कहा है कि उसकी यह दवा आठ से दस दिन में उपलब्ध होगी। हेटेरो हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक एम श्रीनिवास रेड्डी ने कहा, भारत में कोविफोर को पेश करना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कोविफोर के जरिए हम अस्पताल में मरीज के इलाज के समय को कम कर सकेंगे, जिससे चिकित्सा ढांचे पर दबाव कम हो सकेगा। कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से इस समय चिकित्सा ढांचे पर काफी दबाव है।

उन्होंने कहा कि कंपनी सरकार और चिकित्सा समुदाय के साथ मिलकर काम कर रही है, जिससे जनता और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को कोविफोर आसानी से उपलब्ध हो सके। कोविफोर रेमडेसिवीर का पहला जेनेरिक संस्करण है। कंपनी ने बयान में कहा कि इस दवा का इस्तेमाल बालिगों और बच्चों, अस्पतालों में गंभीर संक्रमण की वजह से भर्ती मरीजों के इलाज में किया जा सकता है।

यह दावा 100 एमजी की शीशी (इंजेक्शन लगाने के लिए) में उपलब्ध होगी। इससे पहले हेटेरो ने रविवार को कहा था कि उसे भारतीय दवा महानियंत्रक (डीजीसीआई) से रेमडेसिवीर के विनिर्माण और विपणन की मंजूरी मिल गई है।

RELATED ARTICLES

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...