back to top

सुपरस्टार प्रभास ने जीता पहला बॉलीवुड अवॉर्ड

मुंबई। साउथ के सुपरस्टार प्रभास हमेशा से ही बेहतरीन कंटेंट और एक्शन सीक्वेंस के साथ हमारा मनोरंजन करते आए हैं और अपनी ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस से दर्शकों को लुभाने में हमेशा सफल रहे हैं।

अभिनेता ने मैग्नम ओपस साहो के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरूआत की थी, जो बॉक्स आॅफिस पर सुपर हिट फिल्म साबित हुई थी। वही, प्रभास और श्रद्धा कपूर की आॅन-स्क्रीन जोड़ी को फैंस द्वारा बहुत पसंद किया गया है। और इसी के साथ, प्रभास को हाल ही में उनके पहले बॉलीवुड अवार्ड से नवाजा गया है।

प्रभास ने बॉलीवुड बिजनेस अवार्ड्स में साहो के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाले पुरुष डेब्यू खिताब हासिल किया है, जो अभिनेता का पहला बॉलीवुड अवार्ड है। साहो का जादू अभी भी कायम है और फिल्म को 27 जनवरी 2020 में विदेशी जमीन जापान में रिलीज किया गया है। इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है जिसके दमदार एक्शन सीक्वेंस के साथ-साथ लव स्टोरी को बेहद पसंद किया गया है।

प्रभास ने हमेशा साबित किया है कि जब एक अभिनेता नई चीजों को आजमाने की बात करता है तो वह कभी पीछे नहीं हटते है और हमेशा अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकल कर, कुछ हटकर दर्शकों के सामने पेश करते आये है। और अब, प्रभास अपनी अगली फिल्म के साथ एक अन्य पैन-इंडिया रिलीज के लिए तैयार है जिसमें अभिनेता के साथ पूजा हेगड़े नजर आएंगी।

फिल्म का निर्माण गोपी कृष्णा मूवीज और यूवी क्रिएशंस द्वारा किया जाएगा। फिल्म को राधा कृष्ण द्वारा तेलुगु में निर्देशित किया जाएगा और साथ में अन्य भाषाओं में डब किया जाएगा। अभिनेता के प्रशंसक न केवल दुनियाभर में मौजूद है, बल्कि अभिनेता को बड़े पर्दे पर देखना हमेशा उनके प्रशंसकों के लिए यादगार वक़्त होता है। प्रभास ने साहो के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया है और अद्भुत कहानी व एक्शन दृश्यों के साथ निश्चित रूप से प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया है।

RELATED ARTICLES

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...