back to top

सुनंदा पुष्कर केस: दिल्ली पुलिस का थरूर के खिलाफ हत्या के आरोप में अभियोजन चलाने का अनुरोध

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने शनिवार को शहर की एक अदालत से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की 2014 में मौत के मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने या इसके विकल्प में हत्या के आरोप में अभियोजन चलाने का अनुरोध किया। दिल्ली पुलिस ने विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहर से कहा, कृपया आरोपी (थरूर) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 498ए, 306 या विकल्प में 302 के तहत आरोप तय करें। वरिष्ठ लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने मामले में आरोप तय करने पर दलीलों के दौरान ये अनुरोध किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री मामले में वर्तमान समय में जमानत पर हैं। दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 498ए और 306 के तहत आरोप लगाए थे। अभियोजक ने दम्पति की घरेलू सहायक का एक बयान पढ़ा जो कि मामले में एक गवाह है। अभियोजक ने कहा कि दम्पति के बीच कैटी नाम की एक लड़की और कुछ ब्लैकबेरी संदेशों को लेकर झगड़ा हुआ था। अभियोजक ने कहा कि मौत से पहले पुष्कर आईपीएल मुद्दे पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करना चाह रही थीं और कहा था, मैं उन्हें (थरूर) छोडूंगी नहीं। गवाह ने पुलिस को बताया था कि मौत से एक वर्ष पहले दम्पति के बीच काफी झगड़ा होता था।

 

पुलिस ने अदालत को बताया कि पुष्कर परेशान थीं और अपने वैवाहिक जीवन में धोखा महसूस कर रही थीं। पुलिस ने अदालत को बताया कि पुष्कर अपने पति के साथ संबंध में तनाव के चलते मानसिक पीड़ा में थीं। उनकी मौत से कुछ दिन पहले उनका उनके पति से झगड़ा हुआ था और उनके शरीर पर चोट के कई निशान थे। पुलिस ने थरूर पर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया जिसने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। पुलिस ने अदालत को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पुष्कर की मौत का कारण जहर था और उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट के 15 निशान मिले। अभियोजक ने अदालत को बताया कि पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तारड़ के साथ थरूर के संबंधों ने भी पुष्कर की मानसिक पीड़ा को बढ़ाया। अभियोजक ने इसके साथ ही अदालत को पुष्कर की मित्र एवं पत्रकार नलिनी सिंह के बयान में बारे में भी बताया जो कि आरोपपत्र का हिस्सा है कि दम्पति के बीच संबंध तनावपूर्ण एवं खराब थे। सिंह ने अपने बयान में कहा, उन्होंने (पुष्कर) थरूर की आईपीएल मामले में काफी मदद की। उन्हें तारड़ और थरूर के बीच आदान प्रदान हुए कुछ संदेश मिले थे। उन्होंने (पुष्कर ने) घर जाने से इनकार कर दिया था और इसके बजाय लीला होटल चली गई थीं। दम्पति के बीच संबंध बहुत खराब थे। थरूर के लिए पेश हुए विकास पहवा ने इन बातों का खंडन किया और कहा कि अभियोजक द्वारा लगाए गए आरोप बेतुके हैं। मामले की अगली सुनवाई 17 अक्टूबर तय की गई।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...