back to top

घर में रहकर बेली डांस क्लासेस ले रहीं सुहाना खान

मुंबई। शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान आए दिन अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। सुहाना खान भले ही अब तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया हो, लेकिन आए दिन उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। बॉलिवुड स्टार्स अपने को फिट रखने को लिए घर पर योगा, एक्सरसाइज, जुम्बा और वेट लिफ्टिंग कर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर रहे हैं।

सुहाना खान भी अपने खाली समय में खुद को फिट और हेल्दी रखने पर ध्यान दे रही हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना आजकल आनलाइन डांस सीख रही हैं और खुद को फिट रखने की कोशिश कर रही हैं। बताया जाता है कि सुहाना खान फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। ऐसे में सुहाना का खुद को फिट रखने का तरीका फैन्स को काफी पसंद आया है।

दरअसल, सुहाना खान आनलाइन बेली डांस क्लासेस ले रही हैं। सुहाना को डांस करने का बहुत शौक है। ऐसे में उनकी ट्रेनर ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसमें उन्हें आनलाइन डांस सीखते हुए देखा जा सकता है। डांस सेशन के बाद की दो फोटो ट्रेनर संजना मुथ्रेजा ने शेयर की हैं। वह लिखती हैं कि यह एक चैलेंज है, लेकिन नमुमकिन कुछ भी नहीं।

सुहाना खान आनलाइन बेली डांस सीख रही हैं। कुछ दिन पहले ही गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम पर सुहाना खान की तस्वीर शेयर किया था। सुहाना खान इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रही थीं। शाहरुख खान की बेटी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा ‘एक्सपेरिमेंट कर रही हूं। ‘वहीं गौरी खान ने अपने बेटी की फोटो को शेयर करते हुए बताया कि घर में रहकर मेकअप टिप्स सीख रही है। सुहाना खान की इन तस्वीरों पर उनके फैन्स खूब रिएक्ट किया और अपनी प्रतिक्रिया भी दी।

RELATED ARTICLES

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

प्रधानमंत्री मोदी बोले – संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और...

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कियालखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन...