back to top

सुब्रत राय पंचतत्व में विलीन, पौत्र ने दी मुखाग्नि, मौजूद रहीं ये हस्तियां

लखनऊ। सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत राय के पार्थिव शरीर का बृहस्पतिवार को लखनऊ में गोमती नदी के किनारे बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार किया गया। राय के 16 वर्षीय पौत्र हिमांक ने उन्हें मुखाग्नि दी। राजधानी स्थित सहारा शहर से राय की शव यात्रा गोमतीनगर स्थित बैकुंठ धाम के लिये रवाना हुई, जहां सहारा समूह के कर्मचारियों और कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि दाह संस्कार के दौरान राय के दोनों बेटे सुशांतो और सीमांतो मौजूद नहीं थे। राय की चिता को उनके 16 वर्षीय पोते हिमांक ने मुखाग्नि दी। दाह संस्कार के दौरान मौजूद रहे प्रमुख लोगों में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और बॉलीवुड अभिनेता राजबब्बर शामिल थे।

सहारा समूह द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, राय का मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल में ह्म्दय गति रुक जाने से निधन हो गया था। वह 75 वर्ष के थे। उनका पार्थिव शरीर मुंबई से लाया गया था और बुधवार को गोमती नगर के सहारा शहर में रखा गया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय के निधन पर दुख जताया था।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय का निधन अत्यंत दु:खद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी एक्स पर लिखा, सहारा श्री सुब्रत राय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावनात्मक क्षति है। वह एक अत्यंत सफल व्यवसायी होने के साथ-साथ संवेदनशील एवं विशाल ह्म्दय वाले व्यक्ति थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की और उनका सहारा बने।

RELATED ARTICLES

पीपीबीएल पर कार्वाई का कोई असर नहीं, कारोबार में मजबूत गति बरकरार: पेटीएम

नयी दिल्ली। भारत की अग्रणी भुगतान ऐप पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर भारतीय रिजर्व बैंक...

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को जेल से लेटर लिखा, प्यार और जंग में सब जायज

मुंबई। सुकेश को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में अक्टूबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। 200 करोड़ रुपए के...

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान 2’ की तैयारी पूरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

मुंबई। शाहरुख खान अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग पूरी करने के बाद 'जवान' के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे। 'जवान 2' का शुरूआती काम...

रश्मिरथी पर्व में गूंजा तिलक और अटल का गौरवगान

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनाया जा रहा तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व संपन्न लखनऊ । राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय रश्मिरथी...

ए गैदरिंग आफ आर्टिस्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ

पहले एपिसोड की शुरूआत को चिह्नित किया लखनऊ। रचनात्मकता, आपसी जुड़ाव और कला की शाश्वत भावना का उत्सव मनाने वाला एक नया सांस्कृतिक आंदोलन,...

मारवाड़ी युवा मंच(श्रद्धा)महिला शाखा लखनऊ की नवीन कार्यकारिणी गठित

इंदु अग्रवाल ( कोषाध्यक्ष) को कार्यभार सौंपा दियालखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक रेस्तरां में वर्ष 2025-26 के समापन- सत्र का आयोजन किया गया।इसमें...

विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित

बैसाखी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजनलखनऊ। आॅल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल एवं गुरुद्वारा सदर द्वारा मैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से बैसाखी एवं...

जीवन की वैवाहिक डोर में बंधी 151 कन्यायें

मानव एकता एसोसिएशन ने आयोजित किया सामूहिक विवाह समारोह लखनऊ। मानव एकता एसोसिएशन के तत्वावधान में आज यहां श्रीराम लीला एवं दशहरा पार्क, एलडीए कालोनी,...

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का शपथ ग्रहण समारोह

आम सभा के मध्य नई कार्यकारिणी ने ली शपथ लखनऊ। भारत विकास परिषद, परमहंस शाखा की 37वीं आम सभा के दौरान नवगठित कार्यकारिणी ने दायित्व...