back to top

सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना कर आजादी के आंदोलन को नयी दिशा दी: CM योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज की स्थापना कर आजादी के आंदोलन को नयी दिशा दी। योगी आदित्यनाथ ने यहां एक समारोह में नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, भारत माता के सच्चे सपूत, तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा महाघोष के प्रणेता नेताजी ने आजाद हिंद फौज की स्थापना कर आजादी के आंदोलन को नयी दिशा दी।

आपका शौर्य, पराक्रम एवं मां भारती की नि:स्वार्थ आराधना वंदनीय है। आदित्यनाथ ने कहा, ऐसे महान राष्ट्र आराधक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं प्रदेश वासियों को पराक्रम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद,इस बीच लखनऊ में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का जीवन, व्यक्तित्व और कार्य हर भारतीय को साहस, संकल्प और मुश्किलों का सामना करने की अटूट भावना से प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा,जब भी हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम लेते हैं, तो मन में सम्मान और गर्व की भावना आती है, साथ ही यह दृढ़ संकल्प भी होता है कि सबसे कठिन परिस्थितियों में भी देश विरोधी ताकतों के सामने कभी नहीं झुकेंगे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसे समय में जब महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन एक निर्णायक मोड़ ले रहा था, बोस क्रांतिकारी राष्ट्रवाद के मशाल वाहक के रूप में उभरे और संघर्ष में नई ऊर्जा भर दी। उन्होंने कहा कि नेताजी का योगदान सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने जर्मनी और जापान सहित दुनिया भर में देश की आजÞादी के लिए समर्थन जुटाया। आदित्यनाथ ने कहा,नेताजी का हर शब्द आजादी के आंदोलन में बदल गया।

उनकी विरासत हर भारतीय के लिए अविस्मरणीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी जयंती उनके अद्वितीय योगदान को याद करने और राज्य सरकार और उत्तर प्रदेश के लोगों की ओर से सामूहिक आभार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करती है। योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत अन्य अतिथियों का आयोजकों ने स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, कार्यक्रम संयोजक और विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा में हुआ था।

RELATED ARTICLES

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

सत्ता और विद्रोह की कहानी है आयलैण्ड आफ ड्रीम्स

संत गाडगे सभागार में हुआ नाटक का मंचनलखनऊ। भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ में अध्ययनरत चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों द्वारा शुभदीप राहा के निर्देशक में...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...