back to top

लविवि में चालान काटने पर बिफरे छात्र, बैकफुट पर आयी पुलिस

  • छात्रनेता ने अव्यवस्थित रूप से परिसर में चल रही गाड़ियों की करीब 20 फोटो पुलिस को दी
  •  उन पर भी चालान करने की उठायी मांग

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में छात्रसंघ बहाली मोर्चा के नेतृत्वकर्ता छात्रनेता विध्यवासिनी शुक्ला की बाइक का चालान पुलिस ने काट दिया। इसकी जानकारी होने पर छात्रों ने चौकी का घेराव कर लिया। करीब घंटा पर चले प्रदर्शन के बाद पुलिस बैकफुट पर आयी और चालान का पैसा वापस करने का आश्वासन दिया, जिस पर छात्रों ने प्रदर्शन खत्म किया।

लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली मोर्चा के नेतृत्वकर्ता व छात्रनेता विध्यवासिनी शुक्ला ने बताया कि उनकी बाइक लेकर एक साथी परिसर में किसी काम से गया तो पुलिस ने सुबह 11 बजे चालान काट दिया। इसकी जानकारी उन्हें करीब दोपहर चार बजे मिली। इसके बाद विध्यवासिनी और उनके समर्थकों ने लखनऊ विश्वविद्यालय चौकी का घेराव कर लिया। इस घेराव के बाद छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इस दौरान विध्यवासिनी ने परिसर में बेतुका और नियम विरूद्ध गाड़ी चलाने वाले करीब 20 फोटो पुलिस को सौंपी और सभी पर चालान करने की मांग उठायी, जिस पर पुलिस बैकफुट पर आ गयी। विध्यवासिनी ने बताया कि एडिशनल प्राक्टर डॉ. ओपी शुक्ला के समक्ष चौकी इंचार्ज अरबिन्द तिवारी ने चालान का एक हजार रुपये वापस करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन खत्म किया गया।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...