back to top

छात्र स्वाध्याय व निरंतर अभ्यास पर दें ध्यान : राज्यपाल

  • राज्यपाल ने बेसिक विद्यालय लाजपत नगर का किया निरीक्षण

  • साथ ही विद्यार्थियों को फल व प्रेरणादायी कहानियों की पुस्तकें की वितरित

  •  गोमती नदी से नवजात को बचाने वाले साहसी बच्चों से भी विद्यालय में मिली राज्यपाल

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को राजधानी के चौक स्थित बेसिक विद्यालय लाजपत नगर का निरीक्षण किया। राज्यपाल का विद्यालय आगमन पर छात्र-छात्राओं द्वारा अभिनंदन कर स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनसे गणित के सवाल हल करवाये और कविता पाठ भी सुना। उन्होंने बच्चों को स्वाध्याय व पाठ का निरंतर अभ्यास तथा समय से रिवीजन के लिए कहा।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कक्षा अध्यापक से बच्चों की उपस्थिति भी जानी और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि एक शिक्षक को इस बात की जानकारी अवश्य होनी चाहिए कि कौन-सा छात्र या छात्रा पढ़ने में कमजोर है और कौन-सा पढ़ने में ठीक है। यह शिक्षक का दायित्व है कि विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति अभिरूचि पैदा करें। छात्र-छात्राओं से संवाद के क्रम में राज्यपाल उनकी रूचियों से भी अवगत हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों के ड्राइंग की कॉपियां को भी चेक किया तथा उन्हें अच्छी ड्रांइग के लिए उत्साहवर्द्धन किया।

राज्यपाल ने विद्यार्थियों को महापुरूषों की जीवनी, पंचतंत्र व प्रेरणादायी शिक्षाप्रद कहानियों की पुस्तकें तथा फल वितरित किये और बच्चों को इन पुस्तकों से सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ने को कहा। राज्यपाल ने मध्याह्न भोजन का निरीक्षण किया व उसे चखकर उसका स्वाद भी लिया। उन्होंने इस दौरान विद्यालय में साफ-सफाई, नामांकन की स्थिति आदि की भी जानकारी ली।

इस अवसर पर राज्यपाल जी विद्यालय में हाल ही में अपनी बहादुरी से कुड़िया घाट के पास गोमती नदी में एक नवजात को डूबने से बचाने वाले चार बहादुर बच्चों तौसीफ, हसीब, जीशान और गुफरान से भी मिली तथा उनका हालचाल व पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान राज्यपाल ने बच्चों के अभिभावकों से भी मुलाकात कर उनसे वार्ता की, उनका कुशलक्षेम जाना।

बता दें कि राज्यपाल द्वारा इन साहसी बच्चों को राजभवन बुलाकर सम्मानित भी किया गया था तथा राज्यपाल की प्रेरणा से ही इन बच्चों का नामांकन समीप के बेसिक विद्यालय लाजपत नगर चौक, लखनऊ में करवाया गया था। राज्यपाल ने इन बच्चों के टीकाकरण, परिवार में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड व केंद्र एवं प्रदेश सरकार की अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ दिये जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये। इस अवसर पर जिलाधिकारी लखनऊ सूर्य पाल गंगवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, अध्यापकगण व छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...