back to top

छात्रों ने यात्रा निकालकर चरित्र निर्माण की उठायी आवाज

लखनऊ। सीएमएस के हजारों छात्रों ने सोमवार को चरित्र निर्माण मार्च निकालकर भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण की पुरजोर आवाज बुलंद की और संदेश दिया कि चारित्रिक व नैतिक उत्थान के बगैर आदर्श समाज की परिकल्पना साकार नहीं हो सकती है।

स्कूल संस्थापक डॉ. जगदीश गांधी व डॉ. भारती गांधी एवं स्कूल प्रेसिडेंट प्रो. गीता गांधी किंगडन की अगुवायी में सीएमएस छात्रों का यह विशाल मार्च कानपुर रोड स्थित पुरानी चुंगी से शुरू हुआ और सीएमएस कानपुर रोड आॅडिटोरियम पहुंचकर मेधावी छात्र सम्मान समारोह में परिवर्तित हो गया। स्कूल संस्थापक डॉ. जगदीश गांधी ने दीप प्रज्वलित कर मेधावी छात्र सम्मान समारोह का उद्घाटन किया।

समारोह में आईसीएसई (कक्षा-10) की द्वितीय इंटर-कैम्पस तुलनात्मक परीक्षा में 96.71 प्रतिशत अंक अर्जित कर टॉप करने वाले सीएमएस कानपुर रोड कैम्पस के छात्र अनुरुद्ध शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनुरुद्ध की माता को फलों व फूलों से तौलकर एवं पिता व टीचर गार्जियन को शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, द्वितीय इंटर-कैम्पस कम्परेटिव एक्जामिनेशन की टॉप-10 मेरिट लिस्ट में स्थान अर्जित करने वाले छात्रों एवं स्कूल के प्रत्येक कैम्पस के टॉपर छात्रों को भी सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

होली पर यूपी में तीन दिन का अवकाश, योगी सरकार का बड़ा ऐलान, त्योहार से पहले वेतन देने का आदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के मौके पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में 2, 3...

राजस्थान: गहलोत का भाजपा पर सिलिकोसिस मरीजों की अनदेखी का आरोप

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भाजपा सरकार पर सिलिकोसिस मरीजों के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया है। उन्होंने...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...