back to top

राजस्थान: गहलोत का भाजपा पर सिलिकोसिस मरीजों की अनदेखी का आरोप

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भाजपा सरकार पर सिलिकोसिस मरीजों के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया है। उन्होंने ऐसे मजदूरों को राहत देने के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग की। गहलोत ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि सिलिकोसिस एक लाइलाज और जानलेवा बीमारी है जिससे राजस्थान के हजारों गरीब खदान और निर्माण मजदूर जूझ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकारों ने अपने कार्यकाल में ऐसे मजदूरों को वित्तीय व चिकित्सा मदद देने के लिए कई कल्याणकारी कदम उठाए गए थे। गहलोत के अनुसार 2013 में हमारी सरकार ने चार लाख रुपये की सहायता राशि शुरू की। हमने 2019 में देश की पहली सिलिकोसिस पॉलिसी बनाई। वहीं 2019-23 के दौरान करीब 35,000 मरीजों को 911 करोड़ रुपये से अधिक की सीधे सहायता दी गई।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार की संवेदनहीनता के कारण आज इस रोग से पीडत मजदूरों के नए कार्ड नहीं बन रहे हैं और कई कार्ड बेवजह ब्लॉक हैं, जिससे सहायता राशि के अभाव में मजदूर दम तोड़ रहे हैं। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी सिलिकोसिस पॉलिसी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गहलोत ने मांग की है कि सरकार विशेष अभियान चलाकर लंबित कार्ड जारी करे और ब्लॉक कार्डों को बहाल करे। उन्होंने कहा पिछले छह साल से सहायता राशि स्थिर है, बढ़ती महंगाई को देखते हुए इसे तत्काल बढ़ाया जाए। उद्योगों को नियमों का पालन करने के लिए सख्ती से पाबंद किया जाए ताकि सिलिकोसिस का प्रसार रुके।

RELATED ARTICLES

BSP विधायक उमा शंकर सिंह का निधन पार्टी के लिए बड़ा नुकसान : मायावती

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने दिवंगत पार्टी विधायक उमा शंकर सिंह को श्रद्धांजलि दी।मायावती ने सिंह...

नीट परीक्षा में सुधार से जुड़े मामले में याचिकाकर्ता केंद्र के हलफनामे पर जवाब दाखिल करें: सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में सुधार की मांग करने वाले, डॉक्टरों के एक संगठन समेत याचिकाकर्ताओं से बृहस्पतिवार को...

सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य आधार पर आसाराम को अंतरिम जमानत देने से किया इनकार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए गए स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम को स्वास्थ्य कारणों के आधार पर अंतरिम जमानत...

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज: लॉरेंस की वापसी, बेथेल की जगह कॉक्स संभालेंगे नंबर-3 मोर्चा

लंदन। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए डैन लॉरेंस को दो साल बाद टेस्ट टीम में...

BSP विधायक उमा शंकर सिंह का निधन पार्टी के लिए बड़ा नुकसान : मायावती

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने दिवंगत पार्टी विधायक उमा शंकर सिंह को श्रद्धांजलि दी।मायावती ने सिंह...

नीट परीक्षा में सुधार से जुड़े मामले में याचिकाकर्ता केंद्र के हलफनामे पर जवाब दाखिल करें: सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में सुधार की मांग करने वाले, डॉक्टरों के एक संगठन समेत याचिकाकर्ताओं से बृहस्पतिवार को...

सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य आधार पर आसाराम को अंतरिम जमानत देने से किया इनकार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए गए स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम को स्वास्थ्य कारणों के आधार पर अंतरिम जमानत...

प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा: 100 साल पुराना जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगातार हो रही बारिश के बीच नगर कोतवाली क्षेत्र के...

लखनऊ में नम आंखों से मायावती ने उमाशंकर सिंह को दी अंतिम श्रद्धांजलि

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और रसड़ा (बलिया) से पांच बार विधायक रहे उमाशंकर सिंह...