back to top

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 393 अंक चढ़ा

वैश्विक बाजारों के मिलेजुले संकेतों और मुद्रास्फीति की चिंताएं नरम पड़ने के बीच बुधवार को ऊर्जा, एफएमसीजी और पूंजीगत उत्पादों के शेयरों में लिवाली से मानक सूचकांक सेंसेक्स 393 अंक चढ़ गया, जबकि निफ्टी 19,800 अंक के स्तर से ऊपर बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 393.69 अंक यानी 0.6 प्रतिशत बढ़कर 66,473.05 अंक पर बंद हुआ। इसके 30 में से 24 शेयर बढ़त में रहे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 121.50 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,811.35 अंक पर बंद हुआ। इजराइल-हमास संघर्ष से बेअसर घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का यह लगातार दूसरा कारोबारी सत्र रहा। मंगलवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी में करीब एक प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई थी।

जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजों की घोषणा से पहले एफएमसीजी, ऊर्जा, धातु, दवा और निजी बैंकों के शेयरों में खरीदारी देखी गई जबकि अधिकांश आईटी शेयरों में गिरावट रही। सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो में सर्वाधिक 3.29 प्रतिशत की बढ़त रही। अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, एनटीपीसी, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, कोटक बैंक और एक्सिस बैंक में भी तेजी का रुख रहा।

दूसरी तरफ एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 1.24 प्रतिशत की सर्वाधिक गिरावट देखी गई। एसबीआई, टीसीएस, इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक और टाटा स्टील में भी गिरावट रही। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, बाजार का कुल दायरा मजबूत रहा क्योंकि निवेशकों को लग रहा है कि पश्चिम एशिया में छिड़े संघर्ष का असर सीमित रहेगा और कच्चे तेल की कीमत पर इसका असर नहीं पड़ना चाहिए।

नायर ने कहा, खाद्य और ईंधन मुद्रास्फीति में कमी आने से सितंबर महीने की थोक महंगाई दर में गिरावट आने की उम्मीद है। इसके अलावा दूसरी तिमाही के नतीजे आने की शुरुआत होने वाली है। आईटी क्षेत्र की आमदनी में मध्यम वृद्धि रह सकती है जबकि अन्य कंपनियों के नतीजे अच्छे रहने की उम्मीद है।

व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.55 प्रतिशत बढ़ा, जबकि स्मॉलकैप में 0.77 प्रतिशत की तेजी रही। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नरम टिप्पणियों के बीच अमेरिका के 10-वर्षीय बॉन्ड का प्रतिफल घट गया। बॉन्ड बाजार से दबाव कम होने के बाद अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट में बढ़त के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट में मामूली गिरावट रही। यूरोप के अधिकांश बाजार लगभग स्थिर स्तर पर कारोबार कर रहे थे। शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध विक्रेता बने रहे और उन्होंने मंगलवार को।,005.49 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

एमएसएमई में 96 लाख इकाइयों के साथ देश में नंबर-1 उत्तर प्रदेश

लखनऊ। बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है।...

जननायक, राजनेता, निर्विकार संत और सनातन के ध्वजवाहक की छवि के रूप में निखरे योगी

शक्तिपीठों का भ्रमण कर गोरक्षपीठाधीश्वर ने मां के चरणों में शीश झुकाया,नर सेवा-नारायण सेवा के ध्येय को शीर्ष पर रखा लखनऊ। चैत्र नवरात्र में मुख्यमंत्री...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...