back to top

निर्वाचन आयोग अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रहा है : पी. चिदंबरम

नयी दिल्ली । बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर जारी विवाद के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग राज्यों के चुनावी चरित्र और तरीके को बदलने की कोशिश कर रहा है।

चिदंबरम ने साथ ही कहा कि इन शक्तियों के दुरुपयोग का राजनीतिक और कानूनी रूप से मुकाबला किया जाना चाहिए।पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि बिहार में मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया दिन-प्रतिदिन और भी ज्यादा विचित्र होती जा रही है।

चिदंबरम ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एक ओर बिहार में 65 लाख मतदाताओं के मताधिकार से वंचित होने का खतरा है, तो दूसरी तरफ तमिलनाडु में 6.5 लाख लोगों को मतदाता के रूप में ‘जोड़ने’ की खबरें चिंताजनक व स्पष्ट रूप से अवैध हैं।

राज्यसभा सांसद ने कहा,उन्हें ‘स्थायी रूप से प्रवासी’ कहना प्रवासी श्रमिकों का अपमान है और अपनी पसंद की सरकार चुनने के तमिलनाडु के मतदाताओं के अधिकार में घोर हस्तक्षेप है।

चिदंबरम ने सवाल किया कि प्रवासी श्रमिक राज्य विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए बिहार या अपने गृह राज्य क्यों नहीं आ सकते जैसा कि वे हमेशा करते थे।उन्होंने कहा, क्या छठ पूजा के समय प्रवासी श्रमिक बिहार नहीं लौटते?

चिदंबरम ने कहा, मतदाता के रूप में नामांकित होने के लिए किसी व्यक्ति के पास एक निश्चित और स्थायी मकान होना चाहिए। प्रवासी श्रमिक का बिहार (या किसी अन्य राज्य) में ऐसा मकान होता है। वह तमिलनाडु में मतदाता के रूप में कैसे नामांकित हो सकता है?

चिदंबरम ने कहा, निर्वाचन आयोग अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रहा है और राज्यों के चुनावी चरित्र व तरीके को बदलने की कोशिश कर रहा है। शक्तियों के इस दुरुपयोग का राजनीतिक और कानूनी रूप से मुकाबला किया जाना चाहिए।

विपक्ष संसद के दोनों सदनों में एसआईआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है और आरोप लगा रहा है कि निर्वाचन आयोग की इस कवायद का मकसद बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करना है। वे संसद के दोनों सदनों में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

लखनऊ छावनी में योगिक जीवन शैली पर प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन किया गया

लखनऊ। लखनऊ छावनी स्थित सूर्या ऑडिटोरियम में “योगिक जीवन शैली” विषय पर एक अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...