back to top

अब यूपी में बिना अनुमति उड़ाया ड्रोन तो पड़ेगा भारी, NSA और गैंगस्टर एक्ट में होगी कार्रवाई

योगी सरकार ने अपने बयान में कहा कि बिना इजाजत ड्रोन उड़ाने पर राज्य में पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस-प्रशासन की इजाजत के बिना ड्रोन उड़ाने वालों की अब खैर नहीं है। राज्य सरकार ने ड्रोन के जरिए दहशत फैलाने, जासूसी या किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से यह चेतावनी ऐसे समय पर आई है जब ड्रोन के दुरुपयोग के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

सरकार ने अपने बयान में कहा कि बिना इजाजत ड्रोन उड़ाने पर राज्य में पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक (DGP) को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर जिले में ड्रोन गतिविधियों की समीक्षा करें और जरूरत पड़ने पर सख्त कदम उठाएं।

ड्रोन के जरिए किसी भी अवैध गतिविधि पर NSA
सरकार ने कहा है कि ड्रोन का इस्तेमाल अगर जनसुरक्षा, धार्मिक स्थलों, संवेदनशील इलाकों या भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अवैध उद्देश्य से किया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) भी लगाया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश पुलिस और खुफिया एजेंसियों को हाल ही में मिली रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई थी कि कुछ स्थानों पर ड्रोन का दुरुपयोग कर शांति भंग करने और लोगों में भय फैलाने की कोशिशें की जा रही हैं। इस पर अब सरकार ने जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

ड्रोन ऑपरेटर्स के लिए पंजीकरण और मंजूरी अनिवार्य
सरकार की नई नीति के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति, संगठन या संस्थान ड्रोन का उपयोग बिना प्रशासनिक अनुमति के नहीं कर सकता। इसके लिए स्थानीय प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। ड्रोन संचालन की निगरानी के लिए हर जिले में समीक्षा तंत्र स्थापित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

संसद परिसर में विपक्ष का मार्च, गृह मंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की

नयी दिल्ली। अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में और जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

संसद परिसर में विपक्ष का मार्च, गृह मंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की

नयी दिल्ली। अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में और जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का...

फेसबुक से प्रधानमंत्री का भाषण हटाने के मामले में संसदीय समिति ने जुकरबर्ग को माफी के लिए 3 दिन दिए

नयी दिल्ली। संसद की एक स्थायी समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण फेसबुक से हटाए जाने के मामले में बुधवार को मेटा के...

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...