back to top

गोंडा हादसा: 11 की मौत पर सीएम योगी ने जताया दुख, परिजनों को 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

गोंडा/लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवारों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने के निर्देश दिए। इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक पोस्ट में कहा, “जनपद गोंडा में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने आगे कहा, “प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति दे। गोंडा के इटिया थोक थाना क्षेत्र में रविवार सुबह यह हादसा हुआ, जहां एक बोलेरो गाड़ी नहर में गिर गई। बताया जाता है कि गाड़ी में कुल 15 लोग सवार थे, जो पृथ्वीनाथ मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान बेलवा रेहरा मोड के पास बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। अब तक 11 लोगों की मौत होने की जानकारी है, जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह सभी लोग मोतीगंज थाना इलाके के सिहागांव के रहने वाले थे।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...