back to top

शेयर बाजार दो सत्र की गिरावट के बाद संभला, सेंसेक्स 144 अंक चढ़ा

मुंबई। घरेलू बाजार दो सत्र की गिरावट के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में संभलते नजर आए। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 144.92 अंक चढ़कर 79,100.95 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 57.5 अंक की बढ़त के साथ 24,196.50 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया और एनटीपीसी सबसे अधिक लाभ में रहे। अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, अदाणी पोर्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की-225 फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.18 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,107.17 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, इन दिग्गजों ने शपथ ली

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल का रविवार को दूसरी बार विस्तार किया गया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों को...

पारसी समुदाय का अमूल्य योगदान, घटती आबादी रोकने को सरकार प्रतिबद्ध: किरण रिजिजू

मुंबई। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने देश के विकास में पारसी समुदाय के अटूट योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सरकार इस समुदाय...

कोर्ट ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को सात दिन की ईडी की हिरासत में भेजा

नयी दिल्ली/गुरुग्राम । गुरुग्राम की एक अदालत ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को धन शोधन मामले में सात दिन की प्रवर्तन निदेशालय...

दीपिका की अगुआई में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने चीन को हराकर विश्व कप में लगाया स्वर्णिम निशाना

इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में रिकॉर्ड 10 बार के ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। शंघाई । दीपिका कुमारी, अंकिता...

कोर्ट ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को सात दिन की ईडी की हिरासत में भेजा

नयी दिल्ली/गुरुग्राम । गुरुग्राम की एक अदालत ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को धन शोधन मामले में सात दिन की प्रवर्तन निदेशालय...

जब कार्यस्थल आपके नैतिक दृष्टिकोण से मेल न खाए तो नैतिक आघात की समस्या बन जाती है

लंदन। (द कन्वरसेशन) फरवरी 2023 में तुर्किए और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में 50,000 से अधिक लोग मारे गए और हजारों अन्य घायल...

अश्विन ने सूर्यवंशी के बारे में कहा-भारत के लिए तीनों प्रारूप में खेलते देखना चाहूंगा

जयपुर। भारत के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चाहते हैं कि युवा तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी राष्ट्रीय टीम के लिए तीनों प्रारूप में खेलें। राजस्थान...