back to top

शेयर बाजार ने रचा इतिहास, सेंसेक्स ने लगाई लम्बी छलांग, निवेशकों को हुआ बंपर लाभ

मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन तेजी आई बीएसई सेंसेक्स 929 अंक से अधिक उछलकर नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी अबतक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर को यथावत रखने और अगले साल इसमें कटौती किये जाने के संकेत के बाद मुख्य रूप से आईटी, प्रौद्योगिकी और रियल्टी कंपनियों के शेयरों में तेज लिवाली से बाजार में उछाल आया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 929.60 अंक यानी 1.34 प्रतिशत उछलकर अबतक के उच्चतम स्तर 70,514.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह।,018.29 अंक तक चढ़ गया था। पचास शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 256.35 अंक यानी 1.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 21,182.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 21,210.90 अंक तक चला गया था।

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, नेस्ले, जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति, टाइटन और टाटा मोटर्स शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त में रहे थे। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को लगातार तीसरी बार नीतिगत दर को यथावत रखा। इससे संकेत मिलता है कि महंगाई को काबू में लाने के लिए नीतिगत दर में वृद्धि का सिलसिला संभवत: थम गया है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने यह भी संकेत दिया कि अगले साल नीतिगत दर में कटौती की जा सकती है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, बाजार में उत्साह बना रहा और फेडरल रिजर्व की उदार टिप्पणी के बीच दोनों मानक सूचकांक नई ऊंचाई पर पहुंच गए। बाजार को फेडरल रिजर्व के अगले साल नीतिगत दर में तीन बार कटौती के संकेत से समर्थन मिला। इसके अलावा अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में में तेज गिरावट ने निवेशकों के भरोसे को मजबूत किया है।

उन्होंने कहा, देश के जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) अनुमान को बढ़ाने, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम में नरमी और आरबीआई के मुद्रास्फीति को लक्ष्य के अनुरूप लाने के निर्णय के साथ रियल्टी और आईटी शेयरों के बेहतर प्रदर्शन के दाम में बाजार में चौतरफा तेजी रही। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक लिवाल बने हुए हैं। उन्होंने बुधवार को 4,710.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 33.57 अंक और एनएसई निफ्टी 19.95 अंक मजबूत हुआ था।

RELATED ARTICLES

FCNR जमा के जरिये एनआरआई भारत में ला सकते हैं 70-80 अरब डॉलर: विशेषज्ञ

सिंगापुर । अनिवासी भारतीय (एनआरआई) मौजूदा एफसीएनआर पहल के तहत भारत में 70-80 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा ला सकते हैं। इसके तहत बैंक...

आईटी कंपनियों के शेयर में लिवाली से घरेलू बाजारों शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई । सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में लिवाली के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी...

रुपया शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर 96.16 प्रति डॉलर पर

मुंबई । रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.16 पर पहुंच गया। एशिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...