back to top

शेयर बाजार हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स 490 अंक उछला, निवेशकों को हुआ बड़ा फायदा

मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में दो दिन से जारी गिरावट पर बृहस्पतिवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 490 अंक के लाभ में रहा। वहीं एनएसई निफ्टी 19,100 अंक के ऊपर बंद हुआ। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर यथावत रखने के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ घरेलू शेयर बाजारों में रौनक रही।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 489.57 अंक यानी 0.77 प्रतिशत उछलकर 64,080.90 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 611.31 अंक तक उछल गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 144.10 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,133.25 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। नुकसान में रहने वाले शेयर टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसिज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, फेडरल रिजर्व (अमेरिकी केंद्रीय बैंक) की उदार टिप्पणी के साथ नीतिगत दर को यथावत रखने के निर्णय से वैश्विक और घरेलू बाजार धारणा मजबूत हुई। इसके साथ, अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट से संकेत मिलता है कि ब्याज दर में वृद्धि पर रोक लंबे समय के लिये है।

नायर ने कहा कि इसके अलावा वाहन बिक्री बेहतर रहने, जीएसटी संग्रह में तेजी और कंपनियों के दूसरी तिमाही के बेहतर वित्तीय परिणाम जैसे प्रमुख आंकड़े भी अनुकूल बने हुए हैं। इस तेजी का असर मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों पर भी देखने को मिला। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक क्रमश: 1.20 प्रतिशत और 0.97 प्रतिशत मजबूत हुए।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजित मिश्रा ने कहा कि तेजी में ज्यादातर क्षेत्रों का योगदान रहा। रियल्टी, धातु और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों का प्रदर्शन बेहतर रहा। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे, जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट में गिरावट आई।

यूरोपीय बजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजारों में बुधवार को तेजी रही थी। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.67 प्रतिशत चढ़कर 86.12 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को।,816.91 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आजअ प्रमुख रिक्तियों और सीईओ नियुक्ति पर चर्चा की संभावना

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए महासचिव की नियुक्ति, ट्रस्टी के तीन खाली पदों को भरने...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...