back to top

समान नीति पर विचार के लिए एनसीआर के राज्य करें बैठक : न्यायालय

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि वे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आवागमन की सुविधा के लिए एक समान नीति और पोर्टल तैयार करने पर विचार के लिए बैठक करें।

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर एनसीआर में आवागमन पर कथित रूप से प्रतिबंध लगा हुआ है न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने इस मामले की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुनवाई के दौरान कहा कि इन राज्यों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अंर्ताज्ईय आवागमन सुगम बनाने के लिए साझा कार्यक्रम तैयार करने पर विचार करना चाहिए।

पीठ ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए ऐसी नीति होनी चाहिए जिसमें एकरूपता और तारतम्यता हो। अधिवक्ता अनिंदिता मित्रा के माध्यम से दायर इस याचिका में कोविड-19 महामारी की वजह से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में राज्यों की सीमाएं सील होने की वजह से यातायात पर लगे प्रतिबंध को लेकर कई सवाल उठाए गए थे।

पीठ ने कहा कि एक सिफारिश में सुझाव दिया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए एक ही पास होना चाहिए, जो इन राज्यों में भी मान्य हो। पीठ ने सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि वह इस मामले में आवश्यक निर्देश प्राप्त करें। पीठ इस याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करेगी। हरियाणा की ओर से पेश अधिवक्ता ने पीठ को सूचित किया कि राज्य ने अपनी सीमाओं पर आवागमन पर लगे सारे प्रतिबंध हटा लिए हैं।

शीर्ष अदालत ने एनसीआर की सीमाओं को पूरी तरह से सील किए जाने को लेकर दायर याचिका पर 15 मई को केन्द्र और दिल्ली, हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा था। याचिका में अनुमति प्राप्त गतिविधियों को भी प्रतिबंधित करने का आरोप लगाते हुए हरियाणा और उत्तर प्रदेश के जिला प्रशासन की कार्वाई को असंवैधानिक घोषित करने का अनुरोध किया गया है। याचिका में कहा गया है कि ए प्रतिबंध गृह मंत्रालय के एक मई के नए दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हैं।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...