back to top

सपा का सवाल: अखिलेश के संवाददाता सम्मेलन में क्यों आया था एलआईयू का कर्मी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से सवाल किया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संवाददाता सम्मेलन में स्थानीय खुफिया इकार्ई एलआईयूी का कर्मी क्यों आया था। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए सपा ने ट्वीट किया है कि राज्य सरकार को बताना चाहिए कि यादव के संवाददाता सम्मेलन में एलआईयू का आदमी क्यों भेजा गया।

सपा के वरिष्ठ नेता पवन पाण्डेय ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है कि संवाददाता सम्मेलन में एलआईयू का कर्मी बैठा था। यह दर्शाता है कि सरकार सपा और उसके नेतृत्व से भयभीत है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से इस बारे में स्पष्टीकरण चाहते हैं। हमारी पार्टी हालांकि जनहित के मुद्दे उठाने से पीछे नहीं हटेगी। सपा मुखिया अखिलेश ने रविवार को पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान सत्ताधारी भाजपा की जमकर आलोचना की थी।

उन्होंने आरोप लगाया था कि संशोधित नागरिकता कानून लोगों का ध्यान जर्जर अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी से हटाने के लिए लाया गया है। अखिलेश ने संवाददाताओं से कहा था कि अर्थव्यवस्था की हालत खास्ता है। बेरोजगारी चरम पर है। इन मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए संशोधित नागरिकता कानून लाया गया है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...

भड़ली नवमी आज, भक्त करेंगे मां पार्वती की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में साल भर कई शुभ मुहूर्त निकलते हैं, लेकिन कुछ तिथियां इतनी खास होती हैं कि उनमें पंचांग देखकर मुहूर्त निकालने...

स्थापना दिवस पर शहर की कई विभूतियां सम्मानित

लखनऊ। जन समस्या मेला समिति भारत द्वारा आयोजित 11वाँ स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह (मिशन जन सुनवाई चौपाल कार्यक्रम) आज लखनऊ स्थित इंटरनेशनल बौद्ध...