back to top

कृषि व किसान कल्याण से जुड़े कामों में लायी जाये तेज़ी : योगी

  • एपीसी नाबार्ड से समन्वय कर लायें ज़्यादा से ज़्यादा धनराशि

  • सहकारी समितियों को बनाया जाये और मज़बूत

  • हर घर नल परियोजनाओं हों प्राथमिकता पर पूरी

  • मुख्य सचिव करें डेरी प्रोत्साहन योजनाओं की समीक्षा, दें रिपोर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि कृषि और ग्रामीण विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को कृषि, किसान कल्याण और ग्राम्य विकास से जुड़े कार्यों को चलाने में और तेजी लाने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कृषि उत्पादन आयुक्त को निर्देशित किया कि वे नाबार्ड से समन्वय कर कृषि अवस्थापना, उद्यान, सहकारिता, सिंचाई आदि से जुड़े कार्यों के लिये ज़्यादा से ज़्यादा धनराशि लें। इस संबंध में विभागों के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा नाबार्ड एवं अन्य संस्थाओं से नियमित संपर्क में रहकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

योगी ने कहा कि सहकारी समितियों को मज़बूत बनाकर उनके माध्यम से किसानों के लिये बीज एवं खाद जैसे जरूरी कृषि निवेशों की आसान व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने सिंचाई परियोजनाओं को तेज़ी से पूरी करने के लिए समय से धनराशि जारी कराने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्रों में पेयजल देने के लिए ‘हर घर नल’ परियोजनाओं को प्राथमिकता पर पूरा किया जाये। इसके लिए धनराशि की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खुले बोर वेल को सुरक्षित बनाने की कार्यवाही की जाये, ताकि इसमें गिरकर दुर्घटना हो जाने की संभावना न रहे।

योगी ने मुख्य सचिव को डेयरी प्रोत्साहन के लिये चल रही योजनाओं की समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी ‘गोबर धन योजना’ को प्रदेश में लागू करने के लिए परियोजनाएं तैयार की जायें। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बहुत फायदा होगा।

मुख्यमंत्री ने धान खरीद केंद्रों के सुचारु संचालन पर ज़ोर देते हुए कहा कि धान खरीद का भुगतान किसानों को हर हाल में 72 घंटे में करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों द्वारा धान खरीद भुगतान की स्थिति की नियमित समीक्षा की जाये। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर देने के लिये प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी रखी जाये। जिले स्तर पर जिला सेवायोजन अधिकारी को जिम्मेदारी देते हुए पोर्टल के माध्यम से रोजगार देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

RELATED ARTICLES

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...