back to top

लखनऊ, कानपुर नगर सहित चार जिलों में बरती जाये विशेष सतर्कता : योगी

नोडल अफसरों मॉनिटर करें कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाएं

शनिवार, रविवार को चलाया जाये स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन अभियान

आकाशीय बिजली से जनहानी रोकने के लिये तकनीक का हो इस्तेमाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश खासकर राजधानी लखनऊ में तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों पर मुख्यमंत्री ने चिंता जताई है। योगी ने बुधवार को निर्देश दिये कि लखनऊ, कानपुर नगर, अमरोहा और झांसी में कोविड-19 के मद्देनज़र विशेष सतर्कता बरती जाये। उन्होंने जिलों में तैनात स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक व संयुक्त निदेशक स्तर के नोडल अधिकारी कोविड-19 अस्पतालों की सभी व्यवस्थाओं की नियमित माॅनीटरिंग करें।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ द्वारा रोज़ राउण्ड लिया जाए। पैरामेडिक्स द्वारा रोगियों की माॅनिटरिंग की जाए। कोविड तथा नाॅन कोविड अस्पतालों सहित सभी हॉस्पिटलों चिकित्सालयों, मेडिकल काॅलेज एवं चिकित्सा संस्थानों में ऑक्सीजन की सुचारु व्यवस्था उपलब्ध रहनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने टीम-11 के साथ अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए हर शनिवार और रविवार को पूरे प्रदेश में स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन के विशेष अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि स्वच्छता तथा सेनिटाइजेशन के काम को सफल बनाने के लिए ज़रूरी है कि प्लास्टिक के इस्तेमाल को हतोत्साहित किया जाए।

बैठक में योगी को बताया गया कि उत्तर प्रदेश जल्द ही देश में कोविड-19 की सबसे ज़्यादा टेस्टिंग करने वाला अग्रणी राज्य हो जाएगा। उन्होंने टेस्टिंग की संख्या लगातार बढ़ाये जाने की ज़रुरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक कोविड-19 की वैक्सीन नहीं आती है, तब तक सावधानी व समझदारी ही इसका उपचार है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मियों को संक्रमण से सुरक्षित रखे जाने पर बल देते हुए कहा कि प्रवर्तन की कार्यवाही में जाने वाले पुलिसकर्मी ग्लव्स, मास्क व सेनिटाइजर का इस्तेमाल ज़रूर करें।

योगी ने कहा कि आकाशीय बिजली से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए तकनीक का प्रयोग किया जाए। यह तकनीक ऐसी हो, जिससे न्याय पंचायत स्तर पर एलर्ट जारी कर लोगों की जान को बचाया जा सके। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को गौ आश्रय स्थल का नियमित निरीक्षण करते हुए गौवंश के स्वास्थ्य परीक्षण तथा हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

RELATED ARTICLES

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...