back to top

राजकीय इंटर कॉलेजों में विशेष बच्चों को मिलेंगे विशेष शिक्षक

47 विशेष शिक्षकों के पद स्वीकृत
राजकीय इंटर कॉलेजों में नियुक्ति
विशेष छात्रों को मिलेगी बेहतर शिक्षा

लखनऊ। प्रदेश के राजकीय इंटर कालेजों में पढ़ने वाले विशेष बच्चों को अब स्थायी विशेष शिक्षक मिलेंगे। कैबिनेट इनके लिए 47 पद अधिसूचित (नोटिफाइड) किए गए हैं। इससे इन बच्चों को पढ़ाई में बेहतर सहयोग और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। अब तक इन विद्यालयों में विशेष बच्चों को सामान्य शिक्षक ही पढ़ाते थे।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में रजनीश कुमार पांडेय व अन्य बनाम यूनियन आफ इंडिया व अन्य मामले में दिए गए आदेश के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाया है। आदेश के अनुसार हर राज्य को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए स्वीकृत पदों की अधिसूचना जारी करनी होगी और नियुक्ति केवल योग्य व प्रशिक्षित शिक्षकों की ही की जाएगी।

केंद्र सरकार ने तय अनुपात के अनुसार माध्यमिक विद्यालयों में 15 बच्चों पर एक विशेष नियुक्त करने का प्रविधान किया है। फिलहाल प्रदेश के राजकीय इंटर कालेजों में 692 विशेष श्रेणी के बच्चे पढ़ रहे हैं। उनकी संख्या को देखते हुए 47 पद विशेष शिक्षकों के लिए अधिसूचित किए गए हैं।

आवश्यकता के अनुसार इन शिक्षकों की नियुक्ति की जा सकती है। विशेष श्रेणी के बच्चों में सीखने, बोलने, व्यवहार से जुड़ी समस्या य अक्षमता के कारण सामान्य बच्चों की तुलना में सीखने में अधिक कठिनाई होती है। इन्हें पढ़ाने के लिए विशेष शिक्षक होते हैं जो विशिष्ट प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।

RELATED ARTICLES

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...