back to top

विसंगतिपूर्ण जीएसटी का पुरजोर विरोध करेगी सपा व्यापार सभा

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल की अध्यक्षता में लखनऊ स्थित कैंप कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के व्यापारियों के बीच भाजपा के व्यापारी विरोधी चेहरे को उजागर करने की रणनीति बनी। बैठक का संचालन प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता अभिमन्यु गुप्ता ने किया।

बैठक में फैसला हुआ कि सोने के जेवर पर ई वे बिल, जीएसटी के तहत ईडी को लगाना, खनन पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाना, जटिल और विसंगतिपूर्ण जीएसटी का पुरजोर विरोध किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा राज में व्यापारियों की कस्टोडियल डेथ, पुलिस उत्पीड़न बढ़ गया है और इंस्पेक्टर राज के कारण त्राहि-त्राहि मची हुई है। भ्रष्टाचार के नाम पर व्यापारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

सभी जिला-महानगर अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि अपने जिले के हर बाजार में भाजपा का व्यापारी विरोधी चेहरा उजागर करें। व्यापारियों को जोड़ कर सपा को मजबूत किया जाएगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा को व्यापारी मुंहतोड़ जवाब देगा। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि सपा से जुड़कर ही व्यापारियों का सम्मान और भविष्य सुरक्षित है। केंद्र में सपा गठबंधन की सरकार बनने पर व्यापारी उत्पीड़न और परेशानियों से मुक्ति पाएंगे।

प्रदेश प्रमुख महासचिव यासिर सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा की सरकार में व्यापारियों के सम्मान को कुचला गया है। नोटबंदी, जीएसटी में व्यापारी को बर्बाद किया। हर जिले में समाजवादी व्यापार सभा भाजपा की पोल खोलेगी। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सूद समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...