back to top

सुभासपा की बढ़ती ताकत से बौखला गए सपा नेता : राजभर

  • बसपा और कांग्रेस के दर्जन भर नेताओं को दिलायी गयी पार्टी की सदस्यता

विशेष संवाददाता लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि उनकी पार्टी की बढ़ती ताकत से सबसे अधिक समाजवादी पार्टी के नेता परेशान हैं। सपा नेताओं द्वारा पुरानी वीडियो का कटपेस्ट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। ऐसा ही एक वीडियो इस समय वायरल किया गया है जिसमें सुभासपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर द्वारा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को गोली मारने की बात कहते हुए दिखाया गया है जो पूरी तरफ से फर्जी है।

मंगलवार को पार्क रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा, बसपा और कांग्रेस के दर्जन भर नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद मीडिया से बात करते हुए राजभर ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि सुभासपा एनडीए के साथ गई है तो अब प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत तय है। 330 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर एनडीए तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश में सरकार बनाएगी।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जनता सपा के फ्राड नेताओं द्वारा कटपेस्ट कर डाले गए ऐसे किसी भी वीडियो को देखकर परेशान न हों। सच्चाई जानने के लिए सुभासपा के नेताओं से बात करें। उन्होंने कहा कि सुभासपा की बढ़ती ताकत से सबसे अधिक सपा परेशान है। जब से सपा नेताओं को यह पता चला है कि अक्तूबर में सुभासपा की अगुवाई में आजमगढ़ जिले में होने वाली रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे तब से सपाई और बौखला गए हैं। अपने लोगों को पीला गमछा देकर लोगों को गुमराह कराने की कोशिश कर रहे हैं। सपा ने अब तक जिस अति पिछड़े और अति दलित की उपेक्षा की उनको आगे बढ़ाने का काम पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। खरवार और चौहान को राज्यपाल भाजपा ही बना सकती है। विश्वकर्मा को एमएलसी बनाने का काम भी भाजपा ने किया है।
जयंत चौधरी पर पूछे गए सवाल पर बोलें कि ओम प्रकाश राजभर जो कहता है वह होता है। दारा चौहान के बारे में कहा था बात सच हुई। ये लोग शामिल हुए सुभासपा में प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव डा. अरविंद राजभरश् राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण कुमार राजभर भी उपस्थित थे। खाद्य विभाग के पूर्व डीआईजी सर्वेश कुमार ओझा सहित सपा, कांग्रेस व बसपा के नेता रहे धर्मेंद्र सिंह चौहान जिला पंचायत सदस्य, राजू द्विवेदी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रुद्र राजन राजभर, अजय सिंह वर्मा, रामचंद्र गौतम, विकास वर्मा, जय प्रकाश, अरमान वारसी, बीर बहादुर, पवन कुमार चतुवेर्दी, शिल्पा सिंह, नौनिहाल वर्मा, श्रवण कुमार मिश्र, रोहित पांडेय आदि ने सुभासपा की सदस्यता ली।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...