back to top

सपा नेता आजम खान और बेटे अब्दुल्ला को रामपुर से सीतापुर व हरदोई जेल में किया गया शिफ्ट 

रामपुर/हरदोई/सीतापुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को रविवार को तड़के रामपुर जिला कारागार से क्रमश: सीतापुर और हरदोई की जेल भेज दिया गया।

इससे पहले रामपुर जेल से निकलते समय आजम खान ने पत्रकारों से आशंका जताई कि हमारा एनकाउंटर भी किया जा सकता है। कारागार महानिदेशक (डीजी) एस.एन. साबत ने इसकी पुष्टि की। साबत ने कहा कि हां, आजम खान और अब्दुल्ला आजम को दूसरी जेलों में भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि आजम खान को रामपुर से सीतापुर और अब्दुल्ला को हरदोई जिला कारागार में स्थानांतरित किया गया है।

अब्दुल्ला आजम खान के दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्रों के मामले में 18 अक्टूबर 2023 को आजम खान उनकी पत्नी पूर्व सांसद डॉ. तजीन फातिमा और छोटे बेटे अब्दुल आजम खान को अदालत ने सात-सात वर्ष कारावास की सजा सुनाई थी एवं 50-50 हजार का जुर्माना लगाया था। इसके बाद उन्हें रामपुर जिला कारागार भेज दिया गया था। आजम और अब्दुल्ला की जेलें बदली गयी हैं हालांकि तजीन फातिमा रामपुर जिला जेल में ही रहेंगी।

रविवार को तड़के करीब चार बजकर 40 मिनट पर रामपुर जिला कारागार से अचानक दूसरे जिलों की जेल में स्थानांतरित करने के लिए पिता-पुत्र को रामपुर जेल से बाहर निकाला गया। जब आजम खान को पुलिस के कैदी वाहन में बैठाया जाने लगा तो उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने पुलिस से कहा कि इस पुलिस की गाड़ी में बब्बा नहीं बैठ पाएंगे, बाबा की कमर इस काबिल नहीं है।

सपा नेता आजम खान ने पत्रकारों से कहा,   हमारा एनकाउंटर भी हो सकता है, कुछ भी हो सकता है।

फिर आजम खान ने बेटे से मुखातिब होते हुए कहा कि   तुम इस गाड़ी में जाओगे, क्या चले जाओगे, बैठ जाओ आराम से, बहुत ही मजबूती से…।

जब आजÞम खान को पुलिस की जीप में पिछली सीट के बीच मे बैठाने को कहा गया तो आजम खान पुलिस से कहते हुए सुने गये कि   हम बीच में नहीं बैठ पाएंगे।   पुलिस ने आजम खान से दोबारा कहा,   बीच में बैठ जाइए तो इस पर करीब 75 वर्षीय आजम खान ने कहा कि नहीं बिल्कुल नहीं बैठ पाएंगे, बीमार आदमी हैं, हमारी कमर ही इस काबिल नहीं कि बीच में बैठ पाएं, नहीं हम बिल्कुल बीच में नहीं बैठ सकते, आप हमारी उम्र का तो ख्याल रखें, आप हमारे हाथ पैर तोड़ कर ले जाओ लेकिन हम बीच में नहीं बैठ पाएंगे।   इसके बाद पुलिस उन्हें किनारे की सीट पर बिठाकर सीतापुर ले गयी।

इस बीच हरदोई से मिली खबर के अनुसार अब्दुल्ला आजम हरदोई जिला कारागार में पहुंच गये। हरदोई जिला कारागार के जेलर संजय सिंह ने बताया कि अब्दुल्ला को रामपुर से आज सुबह हरदोई जेल लाया गया है। सीतापुर से मिली खबर के अनुसार इस बीच रविवार सुबह करीब नौ बजे आजम खान सीतापुर जेल में पहुंच गये। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि आजम खान को सीतापुर जिला कारागार में दाखिल किया गया है।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता को कड़ी सुरक्षा में रामपुर जेल से सीतापुर लाया गया। आज सुबह करीब नौ बजे आजम खान सीतापुर जेल पहुंचे। इससे पहले समाजवादी नेता ने एक अन्य आपराधिक मामले में दो साल से अधिक समय तक सीतापुर जेल में बिताया था और उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद मई 2022 में रिहा हुए थे।

यह खबर पढ़े- सहारनपुर में बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर, 15 श्रद्धालु घायल

 

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...