back to top

हरियाली तीज उत्सव में गीत-संगीत और रैंप वॉक की धूम

रेनू सिंह बनीं तीज क्वीन
लखनऊ। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। महिलाएं समाज में किसी भी भूमिका में हों, उन्हें अपने अधिकारों और सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक रहना चाहिए। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की ओर से संचालित योजनाएं आम लोगों के लिए हैं और महिलाओं को आगे बढ़कर इनका लाभ लेना चाहिए।
अपर्णा यादव इंदिरा नगर स्थित ग्रैंड इन होटल में फाउंडेशन फॉर सोशल हेल्प की ओर से आयोजित हरियाली तीज उत्सव-2026 को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि तीज का पर्व उत्तर भारत में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। महिलाओं ने अपनी संस्कृति, व्रत और परंपराओं को जिस तरह सहेजकर रखा है, वह सराहनीय है। उन्होंने सभी महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से हुई। अपर्णा यादव और पार्षद पूजा जसवानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा नेता जिया और नंदिता मिश्रा निर्णायक के रूप में मौजूद रहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने गायन, नृत्य और रैंप वॉक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। श्वेता द्विवेदी की सोलो नृत्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। गायन प्रतियोगिता में मोनिका सोनकर और नृत्य प्रतियोगिता में स्नेहा सक्सेना ने पुरस्कार हासिल किया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में रेनू सिंह विजेता रहीं, जबकि सुप्रिया सिंह सेकंड रनर-अप रहीं। रैंप वॉक में इला, पिंकी, सुधा, मोनिका, आस्था, विजया और रंजीता ने पारंपरिक परिधानों में आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति दी।
अपर्णा यादव ने विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इला मिश्रा और पिंकी वर्मा ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में श्वेता द्विवेदी, सीमा एरी, आस्था नगर, सुधा तिवारी, रेखा मिश्रा, विजया, पद्मा, प्रीति धवन और अलका श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। सावन के गीतों, नृत्य और पारंपरिक परिधानों के बीच महिलाओं ने तीज की खुशियां साझा कीं और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजने का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

भक्तामर स्तोत्र की आराधना से रोगों से मुक्ति संभव: आचार्य सुबल सागर

भक्तामर दीपार्चन का भव्य आयोजन हुआलखनऊ। इंदिरा नगर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में चातुर्मास के दौरान रविवार को आचार्य सुबल सागर जी महाराज ने...

फिल्म थाप यू ट्यूबर स्टार का हुआ मुहूर्त, लखनऊ में होगी शूटिंग

लखनऊ। डांस, जुनून और डिजिटल प्लेटफॉर्म की दुनिया को पर्दे पर पेश करने वाली फिल्म थाप यू-ट्यूबर स्टार को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता...

राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जैन समाज : वीहसंत सागर जी महाराज

राष्ट्रहित पर विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह के अंतर्गत हुए जैन प्रतिभाशालियों का सम्मानलखनऊ। आशियाना जैन मंदिर, आशियाना में चल रहे चातुर्मास वषार्योग के...

सावन का दूसरा सोमवार आज, महादेव का होगा विशेष शृंगार

लखनऊ। सावन माह के दूसरे सोमवार को लेकर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में तैयारी पूरी हो गई हैं। देर रात से ही मंदिर...

भक्तामर स्तोत्र की आराधना से रोगों से मुक्ति संभव: आचार्य सुबल सागर

भक्तामर दीपार्चन का भव्य आयोजन हुआलखनऊ। इंदिरा नगर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में चातुर्मास के दौरान रविवार को आचार्य सुबल सागर जी महाराज ने...

फिल्म थाप यू ट्यूबर स्टार का हुआ मुहूर्त, लखनऊ में होगी शूटिंग

लखनऊ। डांस, जुनून और डिजिटल प्लेटफॉर्म की दुनिया को पर्दे पर पेश करने वाली फिल्म थाप यू-ट्यूबर स्टार को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता...

राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जैन समाज : वीहसंत सागर जी महाराज

राष्ट्रहित पर विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह के अंतर्गत हुए जैन प्रतिभाशालियों का सम्मानलखनऊ। आशियाना जैन मंदिर, आशियाना में चल रहे चातुर्मास वषार्योग के...

महान क्रांतिकारियों के बलिदान को स्मरण किया

लखनऊ। मदर सेवा संस्थान द्वारा चबूतरा थियेटर पाठशाला कोटवा, बीकेटी, के बाल एवं युवा कलाकारों द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन के अमर क्रांतिकारियों राम प्रसाद...

रंग और चिंतन के उत्सव में बच्चों ने किया प्रतिभाग

कला से प्रेरित चित्रकला कार्यशाला का समापनलखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल, आनंद नगर शाखा में एस्थेटिक एंड कल्चरल डेवलपमेंट प्रोग्राम 2026झ्र27 के अंतर्गत प्रख्यात भारतीय...