back to top

सोनभद्र में मामूली विवाद पर बेटे ने पिता पर लकड़ी से किया वार, मौत

सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक पुत्र ने अपने पिता की लकड़ी के फट्टे से कथित रूप से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कालू सिंह ने बताया कि रामराज (50) सहिजन खुर्द गांव में किराए के मकान में रहता था और जिला मुख्यालय लोढ़ी में निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर में मजदूरी करता था।

एएसपी ने बताया कि शनिवार देर शाम रामराज शराब के नशे में घर पहुंचा तो उसका अपने पुत्र संतोष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और इसी दौरान संतोष ने उसके सिर पर लकड़ी के फट्टे से वार कर दिया और उसकी मौत हो गयी। एएसपी ने बताया कि पिता की मौत के बाद आरोपी उसे घर के एक कमरे में बंद कर फरार हो गया।

सिंह ने परिजनों के हवाले से बताया कि आरोपी दिमागी रूप से विक्षिप्त है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

लखनऊ । केंद्रीय रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट...

नोएडा के आईवी काउंटी सोसायटी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जलने लगे फ्लैट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नोएडा । नोएडा में सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट...

BJP से अलग हुए के. अन्नामलाई, नए सियासी मोर्चे का किया ऐलान

चेन्नई। तमिल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र के साथ ही अपने नए राजनीतिक सफर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं

लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

प्रधानमंत्री, शाह, राजनाथ, मायावती समेत कई प्रमुख नेताओं ने आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, देश के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बहुजन...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...