back to top

तो इस वजह से देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले

नई दिल्ली। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड उचित व्यवहार के पालन में कमी, संवेदनशील आबादी और कोरोना वायरस के नए स्वरूपों का प्रसार देश में कोविड-19 के मामलों में वृद्घि के लिए जिम्मेदार हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के रिकॉर्ड 1.15 लाख से अधिक मामले सामने आए और इसके साथ ही महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर बुधवार को 1,28,01,785 हो गई।

लाइफकोर्स एपिडेमियोलॉजी, पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रोफेसर एवं प्रमुख, डॉक्टर गिरिधर आर बाबू ने कहा कि संक्रमण के मामलों में वृद्घि के लिए तीन महत्वपूर्ण कारकों को जिम्मेदार माना जा सकता है। बाबू ने कहा, यद्यपि सरकार ने इसे नहीं माना है क्योंकि कोई स्पष्ट साक्ष्य नहीं है, लेकिन वायरस के नए चिंताजनक स्वरूपों की निश्चित ही भूमिका है जो अधिक संक्रामक हैं और संभवत: इनमें से रोग प्रतिरोधक क्षमता से बच निकलने में कामयाब रहने वाले कुछ स्वरूप हैं और वे पूर्व के स्वरूपों की तुलना में अधिक तेज गति से फैल रहे हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को चकमा देनेवाले इन स्वरूपों को व्यक्ति के शरीर की एंटीबॉडीज पकड़ नहीं पातीं। वायरस का ब्राजीलियाई स्वरूप सामान्यत: ऐसा ही स्वरूप है जो इंसान की रोग प्रतिरोधक क्षमता को चकमा देने में सफल रहता है। दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप का एक उप-समूह भी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली से बच निकलने में सफल रहता है। उन्होंने कहा, भारत में टीकाकरण की गति अपेक्षा के अनुरूप तेज नहीं है। संवेदनशील श्रेणी के लोगों के टीकाकरण की गति संतोषजनक नहीं है।

बाबू ने कहा कि विशेष तौर पर यह कहना काफी कठिन है कि भारत में संक्रमण के मामलों में वृद्घि के लिए वायरस के नए स्वरूप जिम्मेदार हैं या नहीं क्योंकि जीनोम सीक्वेंसिंग अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुई है। पुनर्संक्रमण की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एंटीबॉडीज के दुर्बल होने की वजह से ऐसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि पुनर्संक्रमण की संभावना को लेकर विस्तृत अध्ययन नहीं हुआ है और परिणामस्वरूप ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है जो संवेदनशील हैं।

बाबू ने कहा कि पर्यावरण कारक और सामुदायिक व्यवहार की भी इसमें भूमिका है। उन्होंने कहा, हमारे द्वारा की जानेवाली हर चीज, चाहे ए रैलियां हों, मेला आयोजन हो, शादियां हों, इन सबसे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण फैल रहा है। महामारी विशेषज्ञ डॉक्टर एन के अरोड़ा ने कहा कि संक्रमण के मामलों में चार-पांच कारणों की वजह से वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि बीमारी के शुरू के छह महीनों में लोगों में जो डर था, वह अब काफी कम हो गया है क्योंकि अब अर्थव्यवस्था खुल गई है। लोगों ने बाहर निकलना शुरू कर दिया है और वे कोविड-उचित व्यवहार पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं।

अरोड़ा ने कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों की संख्या में वृद्घि हुई है और लोगों ने छुट्टी मनाने के लिए भी बाहर जाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह सब डर कम होने तथा इस अवधारणा की वजह से है कि संबंधित बीमारी एक मामूली बीमारी है। अरोड़ा ने कहा कि मास्क पहनने की आदत में नाटकीय रूप से कमी आई है। वायरस के नए स्वरूपों की भूमिका से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि मुद्दे पर कई पहलू हैं। उन्होंने कहा कि समुदाय में संवेदनशील लोगों की संख्या अब भी काफी ज्यादा है जिसकी वजह से मामलों में वृद्घि हो रही है।

RELATED ARTICLES

सर्दियों में एड़ियों की दरारें भरें, अपनाएं ये आयुर्वेदिक तरीके

सर्दी का मौसम आते ही शुष्क हवाएं पूरे शरीर को प्रभावित करती हैं। ठंडी हवा की वजह से चेहरा, हाथ-पैर और एड़ी फटने की...

स्किन और बालों के लिए लाभकारी है गंधक, जानिए सेवन की विधि

नई दिल्ली। कुछ खनिज या रासायनिक तत्व ऐसे होते हैं, जिनका इस्तेमाल खेतों से लेकर पटाखों तक में किया जाता है, लेकिन वही रसायन...

गर्मियों में घर में हो रही गर्मी तो इस तरह पाएं ठंडा, करना होगा ये काम

मेलबर्न। हमारे घर के पिछले हिस्से में मौजूद छोटे से बागीचे को साल के बारहों महीने एक सुरक्षित और आरामदायक जगह होना चाहिए ताकि...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...