back to top

सर्दियों में एड़ियों की दरारें भरें, अपनाएं ये आयुर्वेदिक तरीके

सर्दी का मौसम आते ही शुष्क हवाएं पूरे शरीर को प्रभावित करती हैं। ठंडी हवा की वजह से चेहरा, हाथ-पैर और एड़ी फटने की परेशानी शुरू हो जाती है। चेहरे पर क्रीम या तेल लगाकर नमी बरकरार रखी जा सकती है, लेकिन एड़ियां फटने के साथ-साथ दर्द भी करती हैं।

आयुर्वेद में एड़ियां फटने से निजात पाने के घरेलू और आसान उपाय बताए गए हैं। आयुर्वेद में फटी एड़ी की समस्या को शरीर में वात दोष के बढ़ने से जोड़कर देखा गया है। शरीर में वात दोष बढ़ने और ठंडी जलवायु की वजह से एड़ियां शुष्क होकर फट जाती हैं।

कई बार गहरी दरारों की वजह से चलने-फिरने में परेशानी भी होती है। ऐसे में एड़ियों की सही देखभाल जरूरी है। आयुर्वेद में कुछ ऐसे तरीके बताए गए हैं, जिनसे एड़ियों को दोबारा खूबसूरत और मुलायम बनाया जा सकता है। सर्दियों के मौसम में रोजाना एड़ियों को गर्म पानी में भिगोकर 5 से 10 मिनट तक सेकें।

इससे मृत पड़ चुकी त्वचा नर्म हो जाती है और दर्द में राहत मिलती है। इसके बाद तुरंत मॉइस्चराइजर लगाएं, जिससे नमी बनी रहे। रात के समय गर्म तेल से एड़ियों और तलवों की मालिश करें। इसके लिए सरसों का तेल और नारियल का तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे गहरी दरारें कम होंगी और मृत त्वचा नर्म होगी।

तेल मसाज से पैरों का ब्लड सर्कुलेशन भी सही होगा और पैरों की खूबसूरती बढ़ेगी। आयुर्वेदिक फुट पैक लगाकर भी एड़ियों की देखभाल की जा सकती है। इसके लिए एलोवेरा, हल्दी और नीम का पेस्ट एड़ियों पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो दें।

इस पेस्ट का इस्तेमाल हफ्ते में तीन बार करें। इसके अलावा, नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर हल्दी के साथ मिलाकर एड़ियों पर लगाएं, इससे दरारों में पनपने वाला बैक्टीरिया कम होगा। इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार लगाएं। इसके अलावा आहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है।

आहार में नमी वाला खाना शामिल करें। खाने में घी का उपयोग जरूर करें और शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखें। इससे शरीर की शुष्कता कम होगी और एड़ियों की त्वचा भी नहीं सूखेगी।

RELATED ARTICLES

कुशीनगर में बोले योगी- पहली बार अन्न ग्रहण करने वाला बच्चा भी अपना भविष्य सुरक्षित होने को लेकर आश्वस्त

कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कुशीनगर में पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान और पिछले नौ वर्षों में हुए विकास कार्य की तुलना...

घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पति की हत्या में महिला को उम्रकैद की सजा

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले की अदालत ने एक महिला को घरेलू झगड़े के बाद पति की हत्या के मामले में दोषी करार देते...

खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

दुबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी हत्या का खुले तौर...

सावन की शिवरात्रि 11 को, शहर के शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन बहुत ही पावन माह माना जाता है. इस साल सावन माह की शुरूआत 30 जुलाई से होगी और इसका...

तेरे सब संकट कट जाएं पूजा गोवर्धन की करले : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

रिश्तों की संवेदनाओं को मंच पर जीवंत कर गया रचनादृश्य

लखनऊ। भारतीयम् एवं शिवांजना एंटरटेनमेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 11 जुलाई को गोमतीनगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में दो अत्यंत मार्मिक नाट्य...

एक्टिंग में दमदार किरदारों से वापसी करना चाहती हूं : सिंपल कौल

लखनऊ। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सिंपल कौल ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की...

सावन में 53 साल बाद बनेगा ये महासंयोग

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है, जिसमें महादेव और माता पार्वती की पूजा बड़े ही दिव्य तरीके...

आलिया भट्ट -शरवरी की ‘ऐल्फा’ देख निराश हुए दर्शक

लखनऊ। स्पाई यूनिवर्स के सामने धुरंधर सीरीज ने इतनी बड़ी लाइन खींच दी थी कि उसके समाने उतनी ही बड़ी लाइन खींचना ऐल्फा के...