back to top

छोटे और कम जोखिम वाले व्यवसायों को 1 नवंबर से तीन दिनों में मिलेगा जीएसटी पंजीकरण

नयी दिल्ली। छोटे और कम जोखिम वाले व्यवसायों को तीन कार्यदिवसों के भीतर जीएसटी पंजीकरण मिल जाएगा। जीएसटी विभाग शनिवार से छोटे और मझोले व्यवसायों के लिए एक सरल जीएसटी पंजीकरण योजना शुरू कर रहा है।

छोटे और कम जोखिम वाले ऐसे व्यवसाय, जिन्हें वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली डेटा विश्लेषण के आधार पर पहचानती है, वे इस योजना का विकल्प चुन सकते हैं।

इसके अलावा ऐसे आवेदक जो खुद आकलन करते हैं कि उनकी कर देयता 2.5 लाख रुपये प्रति माह से अधिक नहीं होगी, वे भी इस योजना के लिए पात्र हैं।

केंद्र और राज्य के वित्त मंत्रियों वाली जीएसटी परिषद ने तीन सितंबर की अपनी बैठक में सरलीकृत पंजीकरण योजना को मंजूरी दी थी। इस योजना में स्वैच्छिक रूप से शामिल होने और इससे बाहर निकलने का विकल्प होगा।

गाजियाबाद में सीजीएसटी भवन के उद्घाटन के अवसर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि एक नवंबर से शुरू होने वाली सरलीकृत जीएसटी पंजीकरण योजना से 96 प्रतिशत नए आवेदकों को लाभ होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

बिहार के सम्राट होंगे चौधरी… 15 अप्रैल को लोक भवन में लेंगे शपथ

पटना। बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आया है, जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर अपने करीब दो दशक...

नीतीश कुमार ने CM पद से दिया इस्तीफा, थोड़ी देर में होगा नए मुख्यमंत्री का ऐलान

पटना।बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा अध्याय समाप्त हो गया है। नीतीश कुमार ने मंगलवार (14 अप्रैल 2026) को बिहार के मुख्यमंत्री पद...

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सुनीं लोगों की समास्याएं,त्वरित दिलाया न्याय

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कल देर रात जनपद मऊ के बहुउद्देशीय भवन मंगलम में संभव ऑनलाइन शिकायत निस्तारण प्रणाली...

उल्लास के साथ मनाया गया बैसाखी पर्व, गुरुद्वारों में सजा विशेष दीवान

लखनऊ। शहर के गुरुद्वारों में बैसाखी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों को रंगी बिरंगी झालरों...

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

इस्कॉन भक्तों द्वारा अर्पित किये गये 56 भोगलखनऊ। इस्कॉन मन्दिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभुजी के दिशा-निर्देशन में लखनऊ एवं आस-पास के भक्तों ने श्रील...

‘स्याल्दे बिखौती मेला’ में दिखी पहाड़ों की कला-संस्कृति

महिलाओं व पुरूषों द्वारा सामूहिक झोड़ा नृत्य का जबर्दस्त प्रदर्शन कियालखनऊ। श्री रामलीला समिति पर्वतीय महापरिषद शाखा गोमती नगर के तत्वावधान में आज मंगलवार...

बुध प्रदोष व्रत आज, भक्त करेंगे शिवजी की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को बेहद पवित्र और फलदायी माना जाता है. यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के...

खरमास समाप्त, आज से शुरू होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को करने से पहले सही मुहूर्त का चयन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता...

बिहार के सम्राट होंगे चौधरी… 15 अप्रैल को लोक भवन में लेंगे शपथ

पटना। बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आया है, जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर अपने करीब दो दशक...