back to top

साढ़े चार साल सोते रहते, चुनाव आते ही विपक्षी दलों को आती है जाति की याद : सीएम योगी 

मथुरा/लखनऊ। विपक्षी दलों में भगदड़ मची होने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि चुनाव के समय विपक्षी पार्टियों को जाति की याद आती है जबकि बाकी साढ़े चार साल वे सोती रहती हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिना भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग को सरकार की योजनाओं का लाभ दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश में स्किल डेवलपमेंट मिशन के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं तथा मिशन रोजगार के अंतर्गत युवाओं को सरकारी नौकरियों और स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीयता के भाव के साथ भारत एक नई ऊंचाई की ओर आगे बढ़ रहा है।

एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला एवं विराट किसान संगोष्ठी को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन अन्नदाता किसानों के लिए समर्पित रहने का दावा करते हुए कहा कि उन्होंने हर हाथ को काम और हर खेत को पानी का नारा दिया था तथा डबल इंजन की सरकार उनके संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी भाव के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि भारत को समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांव, किसान, नौजवान और महिलाओं को माध्यम बनाया है, जिसके परिणाम आज सामने हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती माता के स्वास्थ्य की चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की और केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद 2014 में  स्वायल हेल्थ कार्ड  की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से किसानों को उनकी फसल की क्षति पूर्ति की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत सिर्फ उत्तर प्रदेश में छह वर्ष में 22 लाख हेक्टेयर भूमि को अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है तथा प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनते ही लघु और सीमांत किसानों के एक लाख रुपये तक कर्ज माफ किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत तीन किस्तों में प्रदेश के दो करोड़ 62 लाख किसानों को छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी खेलो इंडिया, फिट इंडिया और सांसद खेल प्रतियोगिता के माध्यम से खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं, इसी का नतीजा है कि इस बार के एशियाई खेलों में भारत के पदकों की संख्या में वृद्धि हुई है। योगी ने प्राकृतिक और जैविक खेती करने वाले चार किसानों को सम्मानित भी किया।

यह खबर पढ़े- पठानकोट हमले का मुख्य साजिशकर्ता शाहिद लतीफ ढेर, पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...