back to top

कौशल विकास मिशन : 2020-21 में 7.93 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कौशल विकास सम्बन्धी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्राथमिकता उन क्षेत्रों को दी जाए, जिनमें रोजगार की सम्भावनाएं अधिक हों। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा वर्ष 2020-21 में 7.93 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से छह लाख युवा या शिल्पकार आरपीएल (पहले से सीखे हुए कौशल को मान्यता देना) के तहत प्रशिक्षित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले किसी भी वर्ष की तुलना में इस वर्ष सबसे ज्यादा संख्या में युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा सभी लक्ष्य प्रशिक्षण प्रदाताओं को आवंटित किए जा चुके हैं। कोविड-19 के मद्देनजर लागू अनलॉक-4 व्यवस्था में प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 सितम्बर, 2020 से ही शुरू किए गए हैं।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अन्तर्गत 1.43 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु 302 नवीन संस्थाओं का चयन किया गया है। इस वर्ष 21 सितम्बर, 2020 से अब तक 52,258 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है तथा 19,413 युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

इसके साथ ही राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित योजना में गठित महिला स्वयं सहायता समूहों की 16,150 महिलाओं को भी आरपीएल के तहत कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार से जोड़ा गया है। युवाओं को रोजगार दिलाने की दृष्टि से 414 रोजगार मेलों का आयोजन किया गया है तथा 50,000 से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाया गया है। इसके अतिरिक्त 943 करियर काउन्सिलिंग शिविरों को भी आयोजित किया गया है जिनमें 52,000 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।

सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफार्म पाठयक्रम के माध्यम से प्रदेश के 50,000 युवाओं को अन्तरराष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम नि:शुल्क करने का अवसर प्रदान किया गया है। इसके माध्यम से विश्व के 200 से भी अधिक विख्यात विश्वविद्यालयों, संस्थानों तथा कम्पनियों द्वारा संचालित 3800 से अधिक उपलब्ध पाठ्यक्रमों में से अपनी रूचि के अनुसार कोर्स चयन का विकल्प दिया गया है।

RELATED ARTICLES

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा- मैंने अमेरिका में पढ़ाई छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण से पूरी की

छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने विदेश में उनकी शिक्षा के खर्च लेकर उठ रहे सवालों के बीच सोमवार...

CM योगी बोले- नकारात्मकता छोड़कर सदन में सार्थक चर्चा में योगदान करे विपक्ष

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले सभी विपक्षी सदस्यों से सहयोग का आग्रह करते...

सावन माह के पहले सोमवार को मंदिरों और शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

लखनऊ। श्रावण मास के पहले सोमवार को आज प्रदेश के काशी और मथुरा समेत विभिन्न जिलों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़...

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। टॉम हॉलैंड और जेंडाया अभिनीत फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक...

नेहा धूपिया, आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म 52 ब्लू IFFM में होगी प्रदर्शित

नयी दिल्ली। अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म ‘52 ब्लू’ मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी। फिल्म के...

होइहि सोइ जो राम रचि राखा… कोर्ट से बरी होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह, कहा- आज खुशी का दिन है

नई दिल्ली। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद...