back to top

कांग्रेस में शामिल हुए बसपा के छह विधायक सोनिया से मिले, औपचारिक रूप से सदस्यता ग्रहण की

नई दिल्ली। राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी छोड़ कर कुछ महीने पहले कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा करने वाले पार्टी के सभी छह विधायकों ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक राजेन्द्र गुर्ढा उदयपुरवाटी, जोगेंद्र सिंह अवार्ना नदबईी, वाजिब अर्ली नगर भरतपुरी, लाखन सिंह मीर्णा करोलीी, संदीप यादर्व तिजाराी और दीपचंद खेरिर्या किशनगढ़ बासी ने कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे के साथ सोनिया से मुलाकात की। इसके बाद इन विधायकों ने औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस महासचिव और राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे ने पीटीआई-भाषा को बताया, इन विधायकों की सोनिया जी से मुलाकात प्रतीक्षारत थी और आज उनकी मुलाकात हो गई। विधायकों ने अपनी प्रतिबद्घता दोहराई कि वे बिना शर्त कांग्रेस के साथ आए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, ये विधायक पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने आज औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दरअसल, पिछले साल सितंबर में इन विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की थी। इस घटनाक्रम के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला था।

उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस पार्टी की सरकार ने एक बार फिर बसपा के विधायकों को तोड़कर गैर-भरोसेमन्द व धोखेबाज पार्टी होने का प्रमाण दिया है। यह बसपा के आंदोलन के साथ विश्वासघात है, जो दोबारा तब किया गया जब बसपा वहां कांग्रेस सरकार को बाहर से बिना शर्त समर्थन दे रही थी।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...