back to top

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस के लिए अब एक अच्‍छी खबर आ रही है कि एक लंबे वक्‍त के बाद श्रद्धा कपूर फिल्म ‘ईथा’ और सुपरनैचुरल ड्रामा ‘नागिन’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। उम्‍मीद की जा रही है कि फिल्‍म ‘नागिन’ में एक इच्छाधारी ‘नागिन’ के किरदार में वह निश्चित ही ऑडियंस को रोमांचित करेंगी।

मशहूर लावणी डांसर और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ नारायण गांवकर की बायोपिक फिल्म ‘ईथा’ की शूटिंग मार्च तक पूरी हो जाएगी। इसके खत्‍म होते ही इसी साल अप्रैल से श्रद्धा कपूर फिल्म ‘नागिन’ की शूटिंग कर देंगी।

फिल्‍म ‘स्‍त्री 2’ (2024) के बाद श्रद्धा अपनी फिल्मों का चुनाव बहुत सोच-समझ कर कर रही हैं। ‘ईथा’ और ‘नागिन’ के अलावा श्रद्धा कपूर ‘स्त्री 3’ और ‘भेड़िया 2’ में भी अपनी भूमिका दोहराती नज़र आएंगी।

श्रद्धा ने हाल ही में ‘ज़ूटोपिया 2’ के हिंदी वर्जन में जूडी हॉप्स को अपनी आवाज़ दी थी। खबरों के मुताबिक, वह ऑडियंस व्‍दारा सराही गई फिल्म ‘तुम्बाड’ की प्रीक्वल फिल्म ‘पहाड़पंगिरा’ में भी नज़र आएंगी।

खबरें आ रही हैं कि श्रद्धा कपूर, राहुल मोदी संग शादी की प्लानिंग कर रही हैं और बहुत जल्‍दी वे मोदी परिवार की बहू बनने वाली हैं। एक लंबे वक्‍त से श्रद्धा और राहुल मोदी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी बोले – संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को खतरनाक टीम बना दिया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और...

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कियालखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन...