back to top

इजराइल के पीएम नेतन्याहू को झटका, रिश्वतखोरी के मामले में कल से फिर शुरू होगी सुनवाई

यरुशलम। इजराइल-हमास युद्ध के कारण दो महीने के अंतराल के बाद यहां की एक जिला अदालत प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भ्रष्टाचार के मामले की सुनवाई मंगलवार से फिर शुरू करेगी। हमास की ओर से सात अक्टबूर को हमले शुरू किए जाने के बाद, इजराइल गाज़ा पट्टी पर जबर्दस्त हमले कर रहा है।

तथाकथित केस 4000 या बेजके-वल्ला घूसखोरी मामले के तहत, नेतन्याहू ने वल्ला वेबसाइट पर अपने पक्ष में मीडिया कवरेज के बदले कथित रूप से ऐसे नियामक कदम उठाए जिससे बेजेक टेलीकॉम्यूनिकेशन्स को आर्थिक लाभ हुआ। वल्ला वेबसाइट का मालिकाना हक पहले बेजेक के पास था।

यरुशलम जिला अदालत 74 वर्षीय नेतन्याहू के भ्रष्टाचार मामले पर मंगलवार को सुनवाई फिर से शुरू करेगी। जून में, मामले में तीन न्यायाधीशों ने सिफारिश की थी कि अभियोजन पक्ष रिश्वतखोरी का आरोप वापस ले ले। मगर अभियोजन पक्ष ने आरोप वापस लेने से इनकार करते हुए मुकदमा जारी रखने का फैसला किया, जिसके बाद अदालत ने संबंधित लोगों की गवाही सुनी।

रिश्वतखोरी के मामले की पिछली सुनवाई 20 सितंबर को हुई थी जिसके बाद अदालत ने मुकदमे को छट्टियों के बाद के लिए स्थगित कर दिया था, लेकिन सात अक्टूबर को हमास के इजराइल पर हमले और फिर शुरू हुई जंग के कारण मामले की सुनवाई स्थगित रही। इसके बाद अदालतें सिर्फ अति आवश्यक मामलों की सुनवाई कर रही थी और नेतन्याहू का मामला अति आवश्यक नहीं माना गया।

पिछले हफ्ते न्यायमूर्ति यारिव लेविन ने अदालतों का सामान्य संचालन फिर से शुरू करने की इजाजत दे दी थी। नेतन्याहू को अदालत में उपस्थित होने से छूट दी गई है, लेकिन उन्हें कुछ महीनों में गवाही देने के लिए अदालत में पेश होना पड़ सकता है। प्रधानमंत्री के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात के आरोपों में भी मामले दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का बेंगलुरु शो रद्द

मुंबई। बेंगलुरु में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो रद्द कर दिए हैं। व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले इन शो का हिंदुत्ववादी कार्यकतार्ओं...