back to top

शिवसेना-यूबीटी का दावा : अजित और शरद पवार की मुलाक़ात से ख़राब हो रही राकांपा की छवि

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बार-बार मुलाकात से रांकापा प्रमुख की छवि धूमिल हो रही है। शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) ने सोमवार को यह दावा किया।

शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा गया है कि अजित पवार की शरद पवार (अपने चाचा) सेबार-बार मुलाकात को देखना दिलचस्प है और राकांपा प्रमुख भी इससे बच नहीं रहे हैं।

संपादकीय में कहा गया, ऐसी आशंका है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चाणक्य, अजित को शरद पवार से मिलने के लिए भेजकर भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि इस तरह की मुलाकातें शरद पवार की छवि को धूमिल कर रही हैं और यह अच्छा नहीं है।

शरद पवार और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बीच पुणे में एक व्यापारी के आवास पर हुई एक गुप्त बैठक के दो दिन बाद यह टिप्पणी आई है। अजित और शरद पवार के बीच इस बैठक ने राजनीतिक सरगर्मियां तेज कर दी है।

अजित पवार ने राकांपा के बागी विधायकों का नेतृत्व किया और महाराष्ट्र में शिवसेवा-भाजपा सरकार में शामिल हो गए। राज्य में शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस की सहयोगी राकांपा के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा था कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ नहीं जाएगी।

हालांकि, उनके कुछ शुभचिंतक उन्हें मनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उनके भतीजे अजित पवार उनसे मुलाकात करते हैं तो इसमें गलत क्या है।

सामना में प्रकाशित संपादकीय में कहा गया है, रोजाना भ्रम की स्थिति पैदा करना अब लोगों की समझ से परे हो गया है। रोज-रोज के इस खेल से जनता अब उदासीन हो चुकी है।

यह खबर भी पढ़े— आज ही के दिन भारत माँ के हुए थे दो टुकड़े, पढ़िए 14 अगस्त का इतिहास

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री को विश्वगुरु पर मुरली मनोहर जोशी की बात सुननी चाहिए: कांग्रेस अध्यक्ष

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर ईंधन एवं उर्वरक की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप...

जर्मनी के रक्षा मंत्री के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत की: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जर्मनी के बर्लिन में अपने समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने...

कर्ज न देने से नाराज पड़ोसी ने की व्यवसायी की हत्या, चार गिरफ्तार

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ शहर के बाहरी इलाके में एक निर्माणाधीन मकान से व्यवसायी का शव मिलने की घटना के सिलसिले में पुलिस...

मोहिनी एकादशी व्रत 27 को, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

इस व्रत को करने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती हैलखनऊ। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है।...

सीता नवमी का व्रत 25 को, मंदिरों में होगी विशेष पूजा

सीतामढ़ी जिले में पुनौरा धाम जहां देवी सीता का प्राकट्य हुआ थालखनऊ। हिंदू धर्म में वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को...

हॉरर-कॉमेडी से भरपूर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’

16 साल बाद जब यह जोड़ी इसी जॉनर में दोबारा साथ आईलखनऊ। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी वो आइकॉनिक जुगलबंदी है, जिसने सुपरहिट...

गुरु का अपने ही नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

लखनऊ। देवगुरु बृहस्पति अप्रैल 2026 में पुनर्वसु नक्षत्र के द्वितीय चरण में प्रवेश कर रहे हैं। यह गोचर ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण...

सुबह निकली बाबा की पालकी, साईं भजनों से सजी शाम

श्री साईं बाबा का स्थापना दिवसोत्सव पर पालकी, भजन संध्या व भंडारे का आयोजनलखनऊ। कुर्सी रोड, गौराबाग स्थित श्री साईं मंदिर का 16वां स्थापना...

कथक संस्थान में स्वस्थ महिला विकसित राष्ट्र पर संवाद

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. रश्मि चतुवेर्दी रहींलखनऊ। नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज 23 अप्रैल...