back to top

Share Market : वित्तीय शेयरों में तेजी से सेंसेक्स पहली बार 52,000 के ऊपर, निफ्टी भी रिकार्ड ऊंचाई पर

मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच बैंक और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बीएसई सेंसेक्स सोमवार को पहली बार 52,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 15,300 के ऊपर निकल गया। कारोबारियों के अनुसार मुद्रास्फीति, औद्योगिक उत्पादन के अनुकूल आंकड़े और विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने से तेजी को बल मिला। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 609.83 अंक यानी 1.18 प्रतिशत उछलकर 52,154.13 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह एक समय 52,235.97 के रिकार्ड स्तर तक चला गया था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 151.40 अंक यानी 1.0 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,314.70 अंक की रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 15,340.15 अंक तक चला गया था। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एक्सिस बैंक रहा। इसमें 5.88 प्रतिशत की तेजी आई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, बजाजफिनसर्व और एचडीएफसी बैंक में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें डा. रेड्डीज, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचयूएल, एशियन पेंट्स और टाइटन शामिल हैं। इनमें 1.77 प्रतिशत की तेजी आई। आनंद राठी के इक्विटी शोध प्रमुख (फंडामेंटल) नरेंद्र सोलंकी ने कहा, एशिया के अन्य बाजारों खासकर जापान में तेजी का सकारात्मक असर घरेलू बाजार पर पड़ा। जापान की अर्थव्यवस्था में पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर में सालाना आधार पर 12.7 प्रतिशत की वृद्घि की खबर से निक्की 225 पहली बार तीन दशक से भी अधिक समय में 30,000 अंक को पार कर गया है।

इस बीच, थोक कीमत आधारित मुद्रास्फीति जनवरी में तेजी से बढ़कर 2.03 प्रतिशत पहुंच गई। पिछले शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद जारी आंकड़े के अनुसार औद्योगिक उत्पादन में दिसंबर में एक प्रतिशत की वृद्घि हुई जबकि खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी में 16 महीने के न्यूनतम स्तर 4.06 प्रतिशत रही। एशिया के अन्य बाजारों में चीन और हांकांग बाजार चांद के हिसाब से नए साल के अवकाश के कारण बंद रहे। वहां जापान और दक्षिण कोरिया के बाजारों में तेजी रही।

भारतीय समयानुसार दोपहर बाद खुलने वाले यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती रुझान सकारात्मक था। कोविड-19 टीकाकरण को लेकर सकारात्मक खबरें तथा अमेरिका में प्रस्तावित 1,900 अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज का असर बाजारों पर पड़ा। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.30 प्रतिशत बढ़कर 63.24 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर 7 पैसे लाभ के साथ 72.68 पर बंद हुई।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...