back to top

Share Market : सेंसेक्स में मामूली गिरावट, नए रिकॉर्ड पर NIFTY बंद

मुंबई। वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच निवेशकों की मुनाफावसूली से बुधवार को सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर को छूने के बाद फिसल गया और 25 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 721 अंक ऊपर नीचे हुआ। अंत में यह 24.79 अंक या 0.05 प्रतिशत के नुकसान से 49,492.32 अंक पर बंद हुआ।

दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 49,795.19 अंक का अपना सर्वकालिक उच्चस्तर भी छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.40 अंक या 0.01 प्रतिशत के लाभ से 14,564.85 अंक के अपने नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान इसने 14,653.35 अंक का सर्वकालिक उच्चस्तर भी छुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक करीब छह प्रतिशत चढ़ गया।

एसबीआई, आईटीसी, एनटीपीसी, भारती एयरटेल और ओएनजीसी के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, बजाज फिनसर्व, टाइटन, सन फार्मा और डॉ. रेड्डीज के शेयरों में गिरावट आई। रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख-रणनीति विनोद मोदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा और इसने अपना शुरुआती लाभ गंवा दिया। बड़ी संख्या में शेयरों में मुनाफावसूली का सिलसिला चला।

उन्होंने कहा, हमारा मानना है कि दिसंबर, 2020 के उच्च चक्रीय महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों में सुधार बाजार मांग बढ़ने का संकेत है। यह बाजार की दृष्टि से अच्छा है। अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट आई। वहीं दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में लाभ रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे। इस बीच, वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56.74 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...