back to top

अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते तनाव से शेयर बाजार में दर्ज की गई गिरावट

मुंबई। अमेरिका और चीन के बीच एक बार फिर तनाव बढऩे से सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में बिकवाली का जोर रहा। इसके परिणामस्वरूप बंबई शेयर बाजार में भी बिकवाली निकलने से सेंसेक्स 5.94 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 2,002.27 अंक लुढ़क गया। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सोमवार को 2002.27 अंक यानी 5.94 प्रतिशत गिरकर 31,715.35 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक भी 566.40 अंक यानी 5.74 प्रतिशत गिरकर 9,293.50 अंक रह गया। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक सबसे ज्यादा नुकसान वाला शेयर रहा। इसमें 10 प्रतिशत से अधिक गिरावट आ गई। इसके बाद बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और मारुति के शेयरों में भी गिरावट रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर इस दौरान दो प्रतिशत घट गया।

कंपनी ने गत गुरुवार को पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के परिणाम जारी किए जिसमें कंपनी ने अब तक किसी एक तिमाही में मुनाफे में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की। जनवरी से मार्च 2020 तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 37 प्रतिशत घटकर 6,546 करोड़ रुपये रहा। इस बीच दुनिया की प्रौद्योगिकी कंपनियों में निवेश करने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल सिल्वर लेक ने जियो प्लेटफार्म में 5,655.75 करोड़ रुपये का निवेश कर 1.15 प्रतिशत इक्विटी खरीदने की घोषणा की है।

इसी प्रकार बीएसई के सूचकांक में भारती एयरटेल और सन फार्मा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल रहे। आनंद राठी में इक्विटी शोध के प्रमुख नरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि एशियाई बाजारों से संकेत लेते हुए घरेलू बाजारों में भी कारोबार की शुरुआत नरमी के साथ हुई। अमेरिका द्वारा कोविड-19 को लेकर किए जा रहे दावों से एक बार फिर चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्घ शुरू होने की आशंका जताई जा रही है। आईएचएस मार्किट इंडिया मैन्युफक्चरिंग खरीद प्रबंधकों (पीएमआई) के अप्रैल माह के आंकड़े से भी बाजार में धारणा कमजोर रही।

अप्रैल 2020 में भारत के मामले में यह सूचकांक 27.4 अंक रहा है जबकि मार्च में यह 51.8 पर था। यह इस सूचकांक में पिछले 15 सालों के दौरान सबसे बड़ी गिरावट है। सरकार ने कोविड- 19 के मद्देनजर लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि, इस दौरान भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 1,373 तक पहुंच गया है। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42,533 तक पहुंच गई है। वहीं दुनियाभर में 35 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हुए हैं और करीब ढाई लाख लोगों की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...