back to top

Share Market : वैश्विक बाजारों में तेजी, SENSEX 704 अंक उछला

मुंबई। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 704 अंक उछलकर नए रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ। अमेरिकी में राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन की जीत के बाद निवेशक व्यापार रिश्तों में सुधार तथा अधिक प्रोत्साहन उपायों की उम्मीद कर रहे हैं। शेयर बाजारों में लगातार छठे कारोबारी सत्रों में तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 704.37 अंक यानी 1.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 42,597.43 अंक की रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह 42,645.33 अंक तक के अपने सर्वकालिक स्तर पर चला गया था। इससे पहले, 14 जनवरी, 2020 को सेंसेक्स 41,952.63 अंक पर बंद हुआ था जो इसके बंद का अब तक का उच्चतम स्तर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 197.50 अंक यानी 1.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 12,461.05 अंक के रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 12,474.05 के उच्चतम अंक पर पहुंच गया था।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सर्वाधिक लाभ में इंडसइंड बैंक रहा। इसमें 4.95 प्रतिशत की तेजी आई। उसके बाद क्रमश: भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक का स्थान रहा। दूसरी तरफ केवल तीन शेयरों… मारुति, आईटीसी अैर बजाज फिनसर्व… में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में बाइडेन को विजेता घोषित किए जाने के बाद से वैश्विक बाजारों में तेजी रही।

विश्लेषकों के अनुसार अमेरिका में बाइडेन की जीत के साथ व्यापार युद्ध के हल्का पड़ने तथा कोविड-19 के खिलाफ अभियान और तेज होने की उम्मीद का शेयर बाजारों पर अच्छा असर पड़ा। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, मजबूत वैश्विक रुख और अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत मिलने से मानक सूचकांक रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंचे।

घरेलू बाजार में तेजी का कारण दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम के बाद व्यापार परिदृश्य बेहतर होने से बैंक तथा वित्तीय कंपनियों के शेयरों का अच्छा प्रदर्शन है। शेयर बाजार के पास उपलब्ध अस्थाई आंकड़े के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 4,869.87 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सोल और तोक्यो 2.12 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में अच्छी तेजी रही। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 2.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40.34 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे मजबूत होकर 74.15 पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...