back to top

दिव्यांगो की मनोदशा पर फिल्म बनाएंगे शरद आलोक

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। नार्वे में भारतीय नॉवेर्जीयन सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के अध्यक्ष और स्पाइल-दर्पण पत्रिका के संपादक एवं प्रवासी भारतीय पत्रकार सुरेश चन्द्र शुक्ल शरद आलोक ने शुक्रवार को डॉॅ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय का दौरा किया।

सुरेश चन्द्र शुक्ल ‘शरद आलोक’ भारत एवं नार्वे के सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओस्लो में स्थापित भारतीय नॉवेर्जीयन सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के अध्यक्ष है एवं हिन्दी और नावेर्जीयन भाषा की बहुसांस्कृतिक द्वैमासिक पत्रिका स्पाइल-दपर्ण के संपादक है और ओस्लो में रहकर विगत 43 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से हिन्दी की सेवा कर रहे हैं।

अपने भारत भ्रमण के दौरान उन्होंने डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान वे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा कृष्णा पाल सिंह, कुलसचिव रोहित सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित कुमार राय, अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. वीके सिंह एवं मीडिया प्रभारी प्रो यशवंत वीरोदय से भी मिले और दिव्यांगो के जीवन पर फिल्म बनाने की योजना को साझा करते हुए कहा कि समाज की मुख्यधारा में दिव्यांगों को सम्मान के साथ स्थान दिलाने एवं उनकी समस्याओं के मनोवैज्ञानिक पक्षों को उजागर करना जरूरी है, जिसके लिए मैं दिव्यांगों के जीवन और उनकी मनोदशा पर फिल्म बनाना चाहता हूं।

भारतीय नावेर्जीयन सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम का अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने विश्वविद्यालय से अकादमिक और सांस्कृतिक सहयोग के लिए एमओयू संपादित करने का विचार व्यक्त किया। जिसके द्वारा विश्वविद्यालय से भारतीय प्रतिनिधिमंडल नार्वे जा सकेगा और नार्वे से प्रतिनिधिमंडल भारत आ सकेगा।

शरद आलोक ने हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग के शोधार्थियों से विदेशों में हिन्दी पत्रकारिता की दशा एवं दिशा पर विस्तृत करते हुए कहा कि आपको विश्व के कोने-कोने में हिन्दी बोलने-समझने वाले मिल जाते हैं। सिर्फ बोलने-समझने तक ही नहीं अपितु हिन्दी की व्याप्ति भारत से बाहर, दो-सौ से अधिक देशों में है और अनेक देशों में हिन्दी भाषा और साहित्य का अध्ययन-अध्यापन हो रहा है। यह हिन्दी की सर्वमान्यता और उपयोगिता के कारण ही संभव है।

RELATED ARTICLES

SGPC का आरोप…जांच की आड़ में आंतरिक मामलों में दखल कर रही एसआईटी

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) पर आरोप लगाया है कि वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब के...

वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में सहारनपुर की डिप्टी लेबर कमिश्नर निलंबित

प्रमुख सचिव श्रम ने कमिश्नर लेबर की जांच रिपोर्ट के बाद की बड़ी कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सहारनपुर की उप श्रमायुक्त (डिप्टी लेबर...

80 मी की सड़क का उद्घाटन कर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद,लोगों ने पूछा- ‘विकास है या सिर्फ फोटो खिंचवाने...

अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई बड़ा विकास कार्य नहीं बल्कि...

SGPC का आरोप…जांच की आड़ में आंतरिक मामलों में दखल कर रही एसआईटी

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) पर आरोप लगाया है कि वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब के...

दिल्ली में चाय विक्रेता फर्जी केवाईसी घोटाले में 90,000 रुपये का शिकार करने वाले तीन मुखबिर गिरफ्तार

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश से तीन प्रमुख गुर्गों को...

खेल परिसरों के संचालन के लिए पीपीपी और सीएसआर मॉडल अपनाएगा खेल विभाग : खेल मंत्री श्रेयसी सिंह

पटना। बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बुधवार को कहा कि जिला खेल भवन-सह-व्यायामशाला, स्टेडियम, खेल मैदान एवं अन्य खेल परिसरों को केवल...

आईआरएफ की हेलमेट पर जीएसटी कटौती की मांग, PM माेदी को लिखा पत्र

नयी दिल्ली। वैश्विक सड़क सुरक्षा निकाय अंतरराष्ट्रीय सड़क महासंघ (आईआरएफ) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद से हेलमेट, एम्बुलेंस...

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: CBI ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारी 13 पहुंची

नई दिल्ली। NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही...

IPS की 17 वर्षीय बेटी का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉश इलाके 'चार इमली' से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां...