back to top

स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा होंगे शाहरुख

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ अभियान में अग्रिम मोर्चे पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान में आयोजित किए जा रहे वर्चुअल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

शाहरुख ने ट्विटर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन और अंतरराष्ट्रीय पैरोकार संगठन ग्लोबल सिटिजन द्वारा आयोजित किए जा रहे वर्चुअल कॉन्सर्ट वन वर्ल्ड : टूगेदर एट होम का हिस्सा होने की जानकारी दी। यह कॉन्सर्ट 18 अप्रैल को फेसबुक, इंस्टाग्राम, अलीबाबा, एमजॅन प्राइम वीडियो, एपल पर सीधे प्रसारित होगा। शाहरुख ने मंगलवार को ट्वीट किया, कोविड-19 संकट के दौरान अग्रिम मोर्चे पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को हमारे समर्थन की जरूरत है।

इसलिए मैं ग्लोबल सिटिजन और डब्ल्यूएचओ द्वारा 18 अप्रैल को आयोजित किए जा रहे वन वर्ल्ड : टूगेदर एट होम विशेष समारोह के साथ एकजुटता से खड़ा हूं। वन वर्ल्ड : टूगेदर एट होम विशेष कार्यक्रम में पॉप स्टार लेडी गागा, एडम लैंबर्ट, बिली जो आर्मस्ट्रांग, कैमिला कैबेलो, क्रिस मार्टिन, डेविड और विक्टोरिया बेकहम, एलेन डीजेनरेस, इदरिस और सबरीना एल्बा, जेनिफर लोपेज, जेनिफर हडसन, लिली सिंह, ओपरा विनफ्रे, पॉल मैककार्टनी, प्रियंका चोपड़ा जोनस, टेलर स्विफ्ट, विशाल मिश्रा भी प्रस्तुति देंगे।

फिल्म उद्योग की अन्य हस्तियों की तरह शाहरुख भी कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए अपनी ओर से सहयोग दे रहे हैं। सोमवार को उन्होंने महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में जुटे चिकित्सा कर्मियों को निजी सुरक्षा उपकरणों के 25,000 किट मुहैया कराए।

इतने ही किट उन्होंने पश्चिम बंगाल में देने की प्रतिबद्धता जताई है। हाल ही में शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी ने अपना चार मंजिला निजी कार्यालय परिसर कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए देने की पेशकश की थी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 के 11,439 मामले सामने आए हैं और 377 लोगों की इससे जान गई है।

RELATED ARTICLES

जियोस्टार का राजस्व 2025-26 में 36,248 करोड़ रुपये रहा

नयी दिल्ली। मीडिया और मनोरंजन मंच जियोस्टार ने शुक्रवार को कहा कि मार्च तिमाही के दौरान उससे 9,784 करोड़ रुपये का सकल राजस्व और...

चीन की तेल रिफाइनरी और 40 नौवहन कंपनियों पर अमेरिका ने लगाई रोक

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नीत प्रशासन ने चीन की एक प्रमुख तेल रिफाइनरी और ईरानी तेल के परिवहन में शामिल लगभग 40...

मुक्त व्यापार समझौते पर 27 अप्रैल को हस्ताक्षर करेंगे भारत और न्यूजीलैंड

नयी दिल्ली। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड 27 अप्रैल को नयी दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर...

बस अब यह देखना है कि अरविंद केजरीवाल कब भाजपा में शामिल होते है : भूपेश बघेल

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सदस्यों के दल-बदल कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ...

केदारनाथ के कपाट खुलने के पहले तीन दिनों में ही 90 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पहले तीन दिनों में ही 90 हजार से अधिक तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।केदारनाथ...

बाराबंकी में शिक्षक की ‘पुनर्बहाली’ के मामले का एसटीएफ जांच करें : इलाहाबाद हाईकोर्ट

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बाराबंकी के सिटी इंटरमीडिएट कॉलेज में एक शिक्षक की ‘पुनर्बहाली’ में कथित अनियमितताओं की विशेष कार्यबल...