back to top

AAP के सात सांसद भाजपा में आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया

उच्च सदन में अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप के सदस्यों की संख्या 10 से घटकर तीन रह गई। इसके साथ ही उच्च सदन में भाजपा सदस्यों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है।

नयी दिल्ली। राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने आम आदमी पार्टी (आप) के सात सांसदों का भाजपा सदस्य माने जाने का अनुरोध सोमवार को आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया, जिससे उच्च सदन में अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप के सदस्यों की संख्या 10 से घटकर तीन रह गई। इसके साथ ही उच्च सदन में भाजपा सदस्यों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है। राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता वे सात सांसद हैं जो आम आदमी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

राज्यसभा की वेबसाइट पर अब इन सातों सांसदों को भाजपा के सदस्यों की सूची में दिखाया गया है। उच्च सदन में पंजाब का प्रतिनिधित्व करने वाले कुल सात सांसदों में से छह भाजपा के साथ हैं और केवल एक सांसद आम आदमी पार्टी के साथ हैं। दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने वाले कुल तीन सांसदों में से दो अब आम आदमी पार्टी (आप) के साथ हैं जबकि एक भाजपा के साथ है। संजय सिंह और एन डी गुप्ता (दोनों आप) और स्वाति मालीवाल (भाजपा) राज्यसभा में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को सातों सांसदों ने राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर उन्हें भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी का सदस्य माने जाने का अनुरोध किया था। सूत्रों ने कहा कि उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने सात सांसदों का राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में स्वागत किया और कहा कि उन्होंने टुकड़े-टुकड़े इंडी गठबंधनै को अलविदा कह दिया है।उन्होंने एक्स पर कहा, राज्यसभा के माननीय सभापति सी.पी. राधाकृष्णन जी ने आम आदमी पार्टी के सात सांसदों के भाजपा में शामिल होने को स्वीकार कर लिया है। अब राघव चड्ढा जी, संदीप पाठक जी, अशोक मित्तल जी, हरभजन सिंह जी, स्वाति मालीवाल जी, राजिंदर गुप्ता जी और विक्रमजीत सिंह साहनी जी भाजपा संसदीय दल के सदस्य हैं।रीजीजू ने एक्स पर पोस्ट में कहा,मैंने लंबे समय से देखा है कि इन सात माननीय सांसदों ने कभी भी अपशब्दों का प्रयोग नहीं किया और ना ही कभी अनुशासनहीनता या असंसदीय आचरण किया।

मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण करने वाले राजग में आपका स्वागत है और टुकड़े-टुकड़े इंडी गठबंधन को अलविदा। इससे पहले रविवार को आम आदमी पार्टी ने उनके भाजपा में शामिल होने को असंवैधानिकै करार दिया था और कहा था कि राज्यसभा के सभापति के समक्ष एक अनुरोधपत्र देकर, पाला बदलने वाले सात सांसदों की सदस्यता समाप्त करने की मांग की गई है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने सभापति राधाकृष्णन को पत्र देकर उच्च सदन में पार्टी के उन सातों सांसदों को अयोज्ञ ठहराने का अनुरोध किया है, जिन्होंने हाल ही में आप छोड़कर भाजपा में जाने की घोषणा की थी।

पिछले शुक्रवार को आप को तब बड़ा झटका लगा था जब सात राज्यसभा सदस्यों ने पार्टी छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिक विचारों से भटक गई है। चड्ढा ने शुक्रवार को घोषणा की कि संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई से अधिक सांसद भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सात सांसदों ने दस्तावेजÞ पर हस्ताक्षर किए, जिसे राज्यसभा के सभापति को सौंप दिया गया और उन्होंने स्वयं हस्ताक्षरित दस्तावेज सौंपा।

RELATED ARTICLES

जनता दर्शन में लोगाें की सुनवाई के दौरान सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा...

पश्चिम बंगाल में भारी मात्रा में देसी बम बरामद… एनआईए ने संभाली जांच की कमान

नयी दिल्ली/कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। राज्य...

LSG के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने सुपर ओवर में पूरन को भेजने के फैसले का किया बचाव

बोले-टीम प्रबंधन ने खराब फॉर्म में होने के बावजूद पूरन को सबसे अच्छा विकल्प माना लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर...

जनता दर्शन में लोगाें की सुनवाई के दौरान सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा...

पश्चिम बंगाल में भारी मात्रा में देसी बम बरामद… एनआईए ने संभाली जांच की कमान

नयी दिल्ली/कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। राज्य...

LSG के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने सुपर ओवर में पूरन को भेजने के फैसले का किया बचाव

बोले-टीम प्रबंधन ने खराब फॉर्म में होने के बावजूद पूरन को सबसे अच्छा विकल्प माना लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर...

केजरीवाल ने न्यायाधीश को पत्र लिखा….कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से पेश नहीं होऊंगा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को पत्र लिखकर कहा कि...

CBI ने केजरीवाल के दिवंगत ‘रिश्तेदार’ से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में FIR दर्ज की

नयी दिल्ली। CBI ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे एक दिवंगत व्यक्ति के खिलाफ नाली निर्माण के...

KKR अंगकृष रघुवंशी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना

लखनऊ। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर आॅब्स्ट्रक्शन आॅफ द फील्ड (क्षेत्ररक्षण में बाधा पहुंचाना) दिए जाने के बाद गुस्सा...