back to top

मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले सात अस्पताल सील

लखनऊ। इलाज के नाम पर जनता से धोखाधड़ी और धन उगाही करने वाले सात अस्पतालों को जिला प्रशासन ने मंगलवार को सील कर दिया। मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ किये जाने की शिकायत मिलने पर डीएम अभिषेक प्रकाश ने अपर नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी व चिकित्सीय प्राधिकारी के नेतृत्व में छह टीम ने अस्पतालों की जांच के आदेश दिए थे। जिसके क्रम में सोमवार को इन टीमों ने दुबग्गा से बुद्धेश्वर, दुबग्गा से हरदोई रोड, काकोरी से दुबग्गा, सीतापुर रोड (मड़ियांव से आईआईएम रोड), हरदोई से आईआईएम रोड और बीकेटी से सीतापुर रूट पर स्थित 45 अस्पतालों व ट्रॉमा सेंटरों में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ज्यादातर अस्पतालों में डॉक्टर मौके पर उपस्थित नहीं मिले थे। कुछ अस्पताल प्रबंधक सीएमओ द्वारा निर्गत किए जाने वाला लाइसेंस नहीं दिखा पाए थे, जबकि कुछ अस्पतालों के लाइसेंस की वैद्यता खत्म हो चुकी थी।

 

इसके अलावा कुछ अस्पताल ऐसे भी थे जिनके पास एम्बुलेंस फिटनेस सर्टिफिकेट, बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजेंट सर्टिफिकेट और फामेर्सी से सम्बंधित कोई दस्तावेज तक नहीं थे। जांच में मिली इन खामियों को देखते हुए 29 अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की गई थी। इसमें से सात अस्पतालों के खिलाफ मंगलवार को सीलिंग की कार्रवाई की गई। जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज अग्रवाल ने इन अस्पतालों के खिलाफ नोटिस जारी किया था। वहीं, जांच में दोषी पाए गए अन्य अस्पतालों से जवाब मांगा गया है। अस्पताल प्रबंधकों द्वारा निश्चित अवधि में संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने की सूरत में उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि अपर नगर मजिस्ट्रेट छह सूर्यकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने हरदोई से आईआईएम रोड पर स्थित अस्पतालों में छापेमारी की थी। इसमें से सैफालिया आई केयर एंड हॉस्पिटल और सम्राट हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई है। इसमें से सैफालिया अस्पताल को सील कर दिया गया है। जबकि, सम्राट हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किए जाने के बाद सील किया जाएगा।

 

इसी तरह अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय किंशुक श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम ने दुबग्गा से हरदोई रूट के अस्पतालों का निरीक्षण किया था। इसमें से न्यू एशियन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर को सील किया गया है। इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर गोविंद मौर्य के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने सीतापुर रोड (मड़ियांव से आईआईएम रोड) के अस्पतालों का निरीक्षण किया था। इसमें से चन्द्रा हॉस्पिटल और हिमसिटी हॉस्पिटल के खिलाफ भी सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। पर क्योंकि इन दोनों अस्पताल में मरीज भर्ती पाए गए। लिहाजा मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किए जाने के बाद दोनों अस्पतालों को सील किया जाएगा। इसी क्रम में अपर नगर मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने दुबग्गा से बुद्धेश्वर रोड के अस्पतालों में छापेमारी की थी। यहां के हर्बल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर और बेस्ट केयर ट्रामा सेंटर को सील किया गया है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...